इंदौर : बांग्लादेश में इस्कॉन के संत और सनातनधर्मियों पर किए जा रहे नृशंस अत्याचारों के विरोध में इस्कॉन इंदौर द्वारा निपानिया स्थित मंदिर पर स्वामी महामनदास के सान्निध्य में शांति पाठ, नरसिंह एवं सुदर्शन हवन के साथ गीता के चुनिंदा 108 श्लोक का विशेष अनुष्ठान किया गया।
इस अवसर पर वृंदावन से आए संत ज्ञानवान दास भी विशेष रूप से उपस्थित थे। बड़ी संख्या में इस्कॉन से जुड़े भक्तों एवं सनातनी श्रद्धालुओं ने इस अनुष्ठान में भाग लेकर बांग्लादेश में हो रही घटनाओं पर अपना तीव्र विरोध दर्ज कराया।
स्वामी महामनदास ने कहा कि बांग्लादेश में कट्टरपंथी ताकतों द्वारा इस्कॉन के भक्तों पर हैवानियत का नंगा नाच चलाया जा रहा है। इस्कॉन एक शांतिप्रिय अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो हरे रामा- हरे कृष्णा की मंगल संकीर्तन ध्वनि से पूरे विश्व में सबके कल्याण के लिए सक्रिय एवं समर्पित है। इस्कॉन की ओर से जल्द ही राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एवं अन्य प्रजातांत्रिक तरीको से विरोध प्रदर्शन की भी तैयारी की जा रही है।
Related Posts
September 3, 2020 खजराना गणेश की चलित ई- झांकी बनाकर अजय ने कायम रखी झांकी की परंपरा..! इंदौर : कोरोना संक्रमण ने हमारी जिंदगी को गहरे तक प्रभावित किया ही, त्योहारों की रौनक को […]
July 15, 2022 टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसो. के स्थापना दिवस पर पूर्व अध्यक्षों का किया गया सम्मान
टैक्स प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन इंदौर ने अनूठे अंदाज में मनाया स्थापना समारोह ।
इंदौर : […]
January 20, 2021 JEE मेन को लेकर 12 वी में 75 फीसदी अंकों संबंधी पात्रता नियम हटाने का फैसला…!
नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने जेईई मेन परीक्षा दे रहे छात्रों को बड़ी राहत दी […]
February 21, 2021 लगातार नारेबाजी से कार्यकर्ताओं पर झल्लाए कमलनाथ, पटवारी ने डपटा बाकलीवाल को…!
फ्लॉप शो साबित हुआ कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, आधा स्टेडियम रहा खाली।
इंदौर: […]
February 26, 2022 नकबजनी करनेवाला इनामी बदमाश पकड़ाया
इंदौर : घरों में ताले सुधारने के बहाने नकबजनी करने वाला फरार इनामी आरोपी, क्राइम ब्रांच […]
November 16, 2019 खाटू के मुख्य मंदिर के महंत की मौजूदगी में होगा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव इंदौर : कबीटखेड़ी रोड पर नवनिर्मित खाटूश्याम सरकार मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में […]
January 6, 2024 नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : अवयस्क बालिका के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को अदालत ने 20 वर्ष के सश्रम […]