अतिक्रमण के विरूद्ध जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।
इंदौर के मूसाखेड़ी क्षेत्र में 50 अवैध दुकानों और गुमटियों को हटाया गया।
इंदौर : राजस्व, पुलिस और नगर निगम के संयुक्त अमले द्वारा बुधवार को मूसाखेड़ी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 25 करोड़ रूपये कीमत की शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
एसडीएम घनश्याम धनगर ने बताया कि 45 हजार वर्गफीट बेशकीमती शासकीय भूमि जो मूसाखेड़ी स्थित भूमि सर्वे नम्बर 132 पार्ट पर स्थित है, वहां लोगों ने दुकानें, मकान, गुमटियां आदि बनाकर अतिक्रमण कर लिया था। अतिक्रमण के कारण यहां हमेशा ट्राफिक जाम की समस्या उत्पन्न होती थी, जिसकी रहवासियों द्वारा शिकायत भी की जा रही थी। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में जिला राजस्व, पुलिस एवं नगर निगम के अमले द्वारा कार्रवाई करते हुए लगभग 50 दुकानों, गुमटियों और मकानों को हटाया गया। अतिक्रमण मुक्त की गई शासकीय भूमि की कीमत लगभग 25 करोड़ रूपये है।
एसडीएम धनगर ने बताया कि अतिक्रमणकर्ताओं को नगर निगम द्वारा सूचना जारी कर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था, अतिक्रमण नहीं हटाने पर राजस्व, नगर निगम और पुलिस का संयुक्त दल मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान अपर तहसीलदार कमलेश कुशवाह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
Related Posts
January 10, 2024 स्कूल बस की चपेट आकर मृत रेस्त्रां संचालक के परिजनों ने शव के साथ किया चक्काजाम
स्कूल संचालक को भी आरोपी बनाने की मांग की।
मुआवजे के साथ मृतक की बेटियों के भरण - […]
January 22, 2021 कोरोना के ग्रोथ रेट में आया ठहराव, मृत्यु दर भी न्यूनतम स्तर पर पहुंची
इंदौर : कोरोना संक्रमण की ग्रोथ भले ही खत्म नहीं हुई हो पर बेहद कम अवश्य हो गई है। […]
April 15, 2023 अब दहाड़ नहीं पाते कार्टूनिस्ट..!
🔹कीर्ति राणा🔹
इंदौर : दशकों पहले दैनिक अखबारों में कार्टून का नियमित प्रकाशन होता […]
June 18, 2022 कांग्रेसी आएगा, दाना डालेगा, जाल बिछाएगा पर आपको फंसना नहीं है…
राजवाड़ा पर बीजेपी की सभा में सीएम शिवराज ने जनता से किया आग्रह।
इंदौर : यह धनपति […]
March 31, 2023 देर रात बावड़ी से 13 और शव बरामद, मृतक संख्या बढ़कर हुई 27
सेना के मोर्चा संभालने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में आई तेजी।
अभी भी कुछ और लोगों के […]
February 10, 2022 सुर साम्राज्ञी को इंदौर की सुरीली गायिकाओं ने पेश की स्वरांजलि
लता दीदी को इंदौर न ला पाने का अफसोस हमेशा रहेगा- कैलाश विजयवर्गीय
"आप अक्षरों की […]
September 14, 2021 दो पहिया वाहन चुराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, एक बाइक बरामद
इंदौर : मोटरसाइकिल चोरी करने वाले तीन वाहन चोरों को थाना कनाड़िया पुलिस ने बन्दी बनाया […]