सुदीप्ति ने चीन में चल रहे एशियन गेम्स में घुड़सवारी में जीता स्वर्ण पदक।
इंदौर की बेटी है सुदीप्ति हजेला।
इंदौर : टीपीए एवं सीए शाखा इंदौर द्वारा चायना में हाल ही में संपन्न हुई एशियन गेम्स घुड़सवारी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली इंदौर की बिटिया सुदिप्ति हज़ेला का इंदौर आगमन पर अभिनंदन किया गया। 41 वर्षों बाद घुड़सवारी में भारत को गोल्ड मेडल मिला है।
ओलंपिक में स्वर्ण जीतना अगला लक्ष्य।
अपने सम्मान के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सुदिप्ति ने कहा कि एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने के पश्चात अब अगला लक्ष्य ओलम्पिक में स्वर्ण जीतने का है। इसके लिए और भी अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी।
टीपीए के प्रेसिडेंट सीए शैलेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि सुदिप्ति ने अपनी अदम्य मेहनत एवं साहस से यह मुक़ाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से इंदौर का नाम पूरे विश्व में रोशन हुआ है।
टीपीए के मानद सचिव सीए अभय शर्मा ने कहा कि घुड़सवारी जैसा कठिन खेल जो खर्चीला होने के साथ भारत में इस खेल की आधारभूत सुविधाएँ भी उपलब्ध नहीं हैं, इसके बावजूद सुदिप्ति ने यह कमाल कर दिखाया जो युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का काम करेगा।
इस अवसर पर सीए शाखा के अध्यक्ष सीए मौसम राठी, रीजनल सेक्रेटरी सीए कीर्ति जोशी, पूर्व अध्यक्ष सीए एस. एन. गोयल, टीपीए के उपाध्यक्ष सीए जे पी सराफ़ सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे ।
Related Posts
December 12, 2021 खजराना गणेश मन्दिर के पुजारी पद पर भट्ट परिवार के एकाधिकार का प्रस्ताव निरस्त
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में इस बात पर सहमति नहीं बन पाई की सिर्फ […]
July 18, 2019 इंदौर नगर निगम को बकाया राशि जल्द उपलब्ध कराए सरकार- महापौर भोपाल: इंदौर की महापौर मालिनी गौड़ ने भोपाल पहुंचकर नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह से […]
June 10, 2024 5जी स्टैंडअलोन नेटवर्क ओपन सिग्नल की वजह से ही जियो एयर फाइबर को मिल रही सुपर स्पीड
एयरटेल भी जल्द शुरू करेगा स्टैंडअलोन नेटवर्क सर्विस ।
नई दिल्ली : दुनिया की […]
February 13, 2022 इंदौर की श्रेया ने जीता मिस इंडिया- 2021 का ताज, मिसेज इंडिया में हरनीत रहीं फर्स्ट रनरअप
इंदौर : ग्लेमॉंन और फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट के बैनर तले हाल ही में गोआ में मिस और मिसेज […]
June 20, 2025 अतुल, विकास, सुधीर, धर्मेश, पूनम,विजय ने जीते प्रारंभिक मुकाबले
मीडिया सीरीज प्रीमियर लीग बैडमिंटन स्पर्धा शुरु।
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब के तहत […]
July 14, 2022 महिला का मोबाइल छीनने वाले बदमाशों को न्यायालय ने भिजवाया जेल
इंदौर : राह चलती महिला से मोबाइल छीनने का प्रयास करने वाले दो बदमाशों को, पुलिस थाना […]
April 26, 2022 डीजीपी ने कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की, नवाचारों को लेकर की इंदौर पुलिस की सराहना
पारदर्शी, स्वच्छ एवं जनोन्मुखी पुलिस प्रशासन के लिए हमेशा प्रयासरत् रहने पर दिया […]