भट्टयान में सियाराम बाबा का समाधि स्थल, नर्मदा नदी का घाट और धार्मिक पर्यटन स्थल बनाया जाएगा।
इंदौर : निमाड़ के निर्गुणी संत श्री सियाराम बाबा का बुधवार 11 दिसंबर की सुबह मां नर्मदा के किनारे ग्राम भट्टयान स्थित आश्रम में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भट्टयान आश्रम पहुंचकर सियाराम बाबा के चरणों में माथा टेका और बाबा की पार्थिव देह के डोले पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस पावन भूमि पर बाबा का समाधि स्थल बनाया जाएगा। भट्टयान में नर्मदा नदी का घाट बनाया जाएगा और भट्टयान को धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप विकसित किया जाएगा।
बता दें कि माँ नर्मदा के साधक संत श्री सियाराम बाबा कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर खरगोन जिला प्रशासन ने बाबा के उपचार की समुचित व्यवस्था की थी। बाबा की इच्छा के अनुरूप भट्टयान आश्रम में ही चिकित्सकों की टीम बाबा के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए थी। वयोवृद्ध संत श्री सियाराम बाबा की आयु 100 साल से अधिक बताई जाती है। बाबा के निधन का समाचार मिलते ही भक्तजन सुबह से ही बड़ी संख्या में बाबा के अंतिम दर्शन के लिए भट्टयान आश्रम पहुंचने लगे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। शाम को हजारों श्रध्दालुओं की उपस्थिति में बाबा की पार्थिव देह अंतिम संस्कार के साथ पंचतत्वों में विलीन हो गई ।
Related Posts
January 6, 2022 ‘आजादी के 75 वर्ष अब आगे क्या’ विषय पर राष्ट्रीय परिसंवाद में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान होंगे प्रमुख वक्ता
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब के बैनर तले 'आजादी के 75 वर्ष - अब आगे क्या!' विषय पर […]
February 21, 2021 ट्रक ड्राइवर की हत्या कर ट्रक सहित लोहे का सरिया लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार, खरीददारों को भी बनाया गया बन्दी
इंदौर : बाणगंगा थाना पुलिस ने 36 घंटे में अधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए 06 आरोपियों को […]
October 8, 2021 शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में अन्नपूर्णा मन्दिर में विशेष अनुष्ठान प्रारम्भ
इंदौर : शहर के प्रमुख आस्था केंद्र अन्नपूर्णा आश्रम पर महामंडलेश्वर स्वामी […]
November 24, 2022 यार्ड में खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग, तीन डिब्बे जलकर खाक
बैतूल : बुधवार को बैतूल से छिंदवाड़ा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। इसमें 3 […]
February 2, 2025 केंद्रीय बजट 2025 – 26 मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौगात : सीएम डॉ. यादव
बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के समग्र विकास के साथ ही स्टार्ट-अप, इनोवेशन […]
March 16, 2022 त्रि- स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 25 अप्रैल को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
इंदौर : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों के आगामी निर्वाचन के लिए 1 […]
June 20, 2023 मयूर महल के स्वरूप में निर्मित पुष्प बंगले से प्रभु वेंकटेश ने दिए दर्शन
मनोहारी पुष्प बंगले की छटा निहारने के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें।
यमुना में […]