इंदौर : श्री नाना महाराज तराणेकर संस्थान, स्नेहलतागंज में आयोजित दत्त जयंती महोत्सव का समापन भव्य पालकी यात्रा के साथ हुआ। इसके पूर्व सप्ताह भर तक भजन, कीर्तन, प्रवचन, गुरू चरित्र का पाठ और महाआरती का सिलसिला चलता रहा।
पालकी यात्रा में रही दिगंबरा, दिगंबरा की गूंज।
दत्त जयंती महोत्सव के अंतिम दिन नाना महाराज संस्थान से भव्य पालकी यात्रा निकाली गई।
इंदौर के साथ आसपास के शहरों और अन्य प्रदेशों से आए संत श्री नाना महाराज के अनुयायियों ने बड़ी संख्या में पालकी यात्रा में भाग लिया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की अनुगूंज के बीच श्रध्दालु दिगंबरा, दिगंबरा श्रीपाद वल्लभ दिगंबरा का जाप करते चल रहे थे। अनुशासित ढंग से निकली यह पालकी यात्रा नयापुरा, चिमनबाग चौराहा, रामबाग पुल से रामबाग रहवासी क्षेत्र, लोखंडे ब्रिज, डीआरपी लाइन, स्नेहलतागंज होते हुए पुन: नाना महाराज संस्थान पहुंचकर समाप्त हुई।
महोत्सव के संयोजक संजय तराणेकर ने बताया कि नौ दिनों तक चले महोत्सव के तहत भजन, कीर्तन, प्रवचन, महाआरती सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी के साथ शास्त्रीय संगीत की महफिलें भी सजाई
गई। दत्त जयंती पर दर्शन, पूजन के साथ महाआरती की गई। इसके अलावा पूरी रात भजनों का सिलसिला भी चलता रहा। इस अवसर पर महाप्रसाद का भी वितरण किया गया।
Related Posts
October 10, 2023 सकारात्मकता पाने के लिए प्रकृति का संग होना आवश्यक : डॉ. दवे
वामा साहित्य मंच के बैनर तले सुजाता देश पांडे के काव्य संग्रह "रिमझिम" का […]
June 1, 2020 दो दिनों में कम हुए कोरोना संक्रमण के मामले, 59 फीसदी मरीज हुए ठीक इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में बीते दो दिनों से कमीं के आसार दिखाई दे रहे हैं। […]
January 31, 2024 10 से 18 फरवरी तक मनाया जाएगा श्री विद्याधाम मंदिर का प्रकाशोत्सव
मां के नौका विहार, नगर भ्रमण एवं पुष्प बंगला सहित विभिन्न आयोजन होंगे।
इंदौर : […]
December 27, 2023 चारों साहिबजादों की शहादत पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्री का किया गया प्रदर्शन
राजवाड़ा पर बड़ी स्क्रीन लगाकर दिखाई गई डॉक्यूमेंट्री।
इंदौर : वीर बाल दिवस के अवसर […]
January 11, 2024 शक्ति शिविर के जरिए छात्राओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर
राजमाता जीजाबाई और स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर गुजराती विज्ञान महाविद्यालय में किया […]
May 9, 2021 रेलवे के ऑक्सीजन युक्त 1280 बेड के कोचेस का उपयोग नहीं कर रहा जिला प्रशासन..!
इंदौर: एक ओर तो प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नए- नए […]
February 11, 2022 टांडा बाग की गैंग पकड़ाई, पेट्रोल पम्प पर डालने वाले थे डकैती, 25 दो पहिया वाहन भी बरामद
इंदौर : पुलिस थाना संयोगितागंज की सक्रियता से टांडा बाग (धार) के बदमाशो की गैंग द्वारा […]