इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में बीते दो दिनों से कमीं के आसार दिखाई दे रहे हैं। रविवार के जो आंकड़े सीएमएचओ कार्यालय ने जारी किए उन्हें देखने से पता चलता है कि पॉजिटिव मामलों की संख्या दो दिनों से 6 फीसदी के आसपास रही है।पहले ये औसत 10 फीसदी या अधिक हुआ करता था।
53 नए मरीज मिले…
रविवार के आंकड़ों के अनुसार 663 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। पूर्व के सैम्पल मिलाकर कुल 922 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें से 865 निगेटिव और 53 पॉजिटिव पाए गए। इन्हें जोड़कर आज दिनांक तक कुल 36 हजार 635 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इनमें से 3539 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं। राहत की बात ये है कि इनमें से 59 फीसदी मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
39 ने कोरोना को किया परास्त।
रविवार को कोरोना संक्रमित 39 और मरीजों ने इलाज के साथ अपने जज्बे के बल पर कोरोना को पटखनी दी और अस्पतालों से डिस्चार्ज होकर अपने घर लौटे। इनके साथ अब तक 1990 मरीज कोरोना योद्धा बनकर उभरे हैं। 1414 मरीजों का उपचार फिलहाल चल रहा है।
कोरोना ने 3 और जिंदगियां छीनी।
कोरोना संक्रमण ने 3 और जिंदगियां खत्म कर दी। इन्हें मिलाकर अब तक 135 मरीज कोरोना के शिकार हो चुके हैं।
Related Posts
September 27, 2020 सीएम का काफिला रोक कर पालकों ने सौंपा ज्ञापन, निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली पर रोक लगाने की मांग की
इंदौर : जागृत पालक संघ के नेतृत्व में पालकों ने सांवेर की सभा के बाद हेलीपेड की ओर […]
December 15, 2019 स्वच्छता मनुष्य जीवन का अनिवार्य तत्व- स्वामी ज्योतिर्मयानंद इंदौर : स्वच्छता मनुष्य जीवन का अनिवार्य तत्व है। शबरी ने अपना आंगन बुहारकर साफ रखा तो […]
February 15, 2020 सांसद वीडी शर्मा के हाथों में आई मप्र बीजेपी की कमान इंदौर : मप्र बीजेपी संगठन को नया अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी […]
May 13, 2024 लोकसभा चुनाव में वोट डालने अमेरिका से इंदौर आया काबरा परिवार
इंदौर : लोकतंत्र के महायज्ञ में अपनी आहुति देने अमेरिका निवासी भारतीय परिवार खास तौर पर […]
May 5, 2021 18 से 44 वर्ष के युवाओं का शुरू हुआ टीकाकरण, पहले दिन केवल 100 युवाओं को लगे टीके
इंदौर : बुधवार 5 मई से प्रदेश के साथ इंदौर में भी 18+ युवाओं का वैक्सिनेशन शुरू अवश्य […]
October 31, 2023 शक्ति प्रदर्शन में पिछड़ी कांग्रेस, फ्लॉप रही कमलनाथ की रैली
बिखरी - बिखरी नजर आई कांग्रेस, कमलनाथ की रैली में नहीं पहुंचे चिंटू चौकसे और जीतू […]
December 24, 2023 जियो मध्यप्रदेश – छत्तीसगढ़ का नंबर वन नेटवर्क बना
ट्राई की ताजा रिपोर्ट में मध्यप्रदेश – छत्तीसगढ़ सर्किल में जियो सबसे […]