भोपाल : कमलनाथ सरकार गिराने के बाद से ही कांग्रेसी नेताओं के तीखे हमले झेल रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आखिरकार करारा पलटवार किया। उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजयसिंह पर निशाना साधते हुए कहा जो लोग उनके चरित्र हनन में लगे हैं उन्हें वे कहना चाहते हैं ‘टाइगर अभी जिंदा है।’
15 माह की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में डूबी थी।
गुरुवार को शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कमलनाथ को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनकी 15 माह की सरकार अन्यायी और भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार थी। जनता के साथ उन्होंने वादाखिलाफी की। वे केवल सत्ता के खेल में ही जुटे रहे।
ये जनसेवकों का विस्तार है…
सिंधिया ने कहा कि ये शिवराज मंत्रिमंडल का नहीं जनसेवकों का विस्तार है। मंत्रिपद तोहफा नहीं जिम्मेदारी है। जो मंत्री बने हैं वे जनसेवक के रूप में काम करें। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में सभी को उचित स्थान मिला है।
सभी 24 सीटों पर जीतेगी बीजेपी।
सिंधिया ने कहा कि सीएम शिवराज ने हमेशा जनसेवा का रास्ता अपनाया है। उनके नेतृत्व में बीजेपी उपचुनाव में सभी 24 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।
न्याय के लिए युद्ध भी लड़ना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे।
सिंधिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि न्याय के लिए युद्ध भी लड़ना पड़ा तो वे लड़ेंगे। उपचुनाव में जनता कांग्रेस को उसके भ्रष्टाचार का माकूल जवाब देगी।
Related Posts
November 30, 2023 सड़क हादसे की शिकार सफाई मित्र के घर पहुंचे महापौर भार्गव
शोक संतप्त परिजनों को बंधाया ढांढस।
अहिल्याश्रम के समीप कार की टक्कर से हो गई थी […]
May 24, 2021 मालू की कांग्रेस को नसीहत, ‘हमदर्द बनें, जालिम नहीं’
इंदौर : भाजपा नेता खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू नें काँग्रेस के एफआईआर […]
January 19, 2022 बूथ विस्तारक योजना के जरिए संगठन को मजबूती देगी बीजेपी, 30 जनवरी तक चलेगा अभियान
इंदौर : कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे संगठन पर्व के तहत […]
September 20, 2022 बस्ती के बच्चों के लिए चलित मस्ती की पाठशाला का लोकार्पण
मनोरंजक शिक्षण सामग्री एवं खिलौनों से लैस मोबाइल वैन,अब पहुंचेगी वंचित वर्ग के बच्चों […]
February 8, 2024 देवी अहिल्या विमानतल की तीन किमी की परिधि में नहीं उड़ सकेंगे ड्रोन
पैराग्लाइडर, हॉट बैलून व अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के उड़ने पर भी लगाया गया […]
January 28, 2017 अमेरिका में इस्लामी चरमपंथियों की एंट्री पर ट्रंप का बैरिकेड, कड़े किए नियम नई दिल्ली.अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसे शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, […]
June 25, 2021 स्मार्ट सिटी कांटेस्ट में भी पहली पायदान पर रहा इंदौर, विभिन्न श्रेणियों में मिले 6 पुरस्कार
इंदौर : केवल स्वच्छता ही नहीं अब हर क्षेत्र में इंदौर बाजी मार रहा है। हाल ही में एक […]