इंदौर : जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को भाजपा द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन पर आधारित प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया।
इस अवसर पर रणदिवे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। अटल जी एक आदर्श नेता थे। एक नेता कैसा होना चाहिए, उसका चरित्र और कार्य कैसा होना चाहिए अगर हम देखे तो अटल जी से बड़ा इसका और दूसरा उदाहरण नहीं हो सकता। चाहे विश्व पटल पर देश का प्रतिनिधित्व संयुक्त राष्ट्र महासभा में करना हो या अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद भी परमाणु परीक्षण करना हो या नदी जोड़ो अभियान के साथ ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना हो ऐसे अनेक कार्य उन्होंने किए वे हम जैसे सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के आदर्श हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 1700 से ज्यादा पोलिंग बूथों पर स्व. अटल जी को श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, कार्यक्रम संयोजक प्रकाश राठौर सह संयोजक श्रीमती माधुरी जायसवाल, नगर उपाध्यक्ष, मुकेश मंगल पार्षद पंखुड़ी डोसी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Posts
May 8, 2022 आईपीएल का सट्टा संचालित कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार, ग्राहकों की आईडी बनाकर मोबाइल से खिलवाते थे सट्टा
इंदौर : ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाले 04 आरोपी, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई […]
September 14, 2020 विजयालक्ष्मी साधौ को भी न्याय दिलाए कंगना- सज्जन वर्मा भोपाल : प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने […]
October 14, 2020 सांवेर में सीएम के कार्यक्रम के लिए बसों के अधिग्रहण के मामले में हाई कोर्ट ने जारी किए नोटिस
इंदौर : पिछले दिनो सांवेर विधानसभा में भाजपा द्वारा सरकारी कार्यक्रम के नाम पर […]
March 2, 2023 मप्र की भाजपा सरकार का जनहितैषी बजट – तोमर
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत किए गए बजट पर प्रतिक्रिया […]
March 24, 2025 स्वच्छ नदी के रूप में बहने की उम्मीद के साथ कान्ह में अर्पित किया गया शुद्ध जल
इंदौर : विश्व जल दिवस की पूर्व संध्या पर कान्ह सरस्वती नदी का कृष्णपुरा छत्री घाट पर […]
July 16, 2022 इंदौर में तीन दिवसीय रेडीमेड गारमेंट फेयर का शुभारंभ
इंदौर : राष्ट्र संत महामंडलेश्वर उत्तम स्वामीजी महाराज ने कहा है कि जीवन में पुरुषार्थ, […]
February 10, 2021 इंदौर में बुधवार को साढ़े चार हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगाए गए टीके
इंदौर : इंदौर जिले में कोविड वैक्सीनेशन का दूसरा चरण जारी है। दूसरे चरण में बुधवार को 4 […]