पुलिस कमिश्नर इंदौर ने स्व. देवेन्द्र चंद्रवंशी की धर्मपत्नी को पदक देकर, किया सम्मानित।
पुलिस कमिश्नर, इंदौर संतोष सिंह ने स्व. चंद्रवंशी की पत्नी को प्रदान किया कर्मवीर योध्दा सम्मान।
इंदौर : वर्ष 2020 के कोरोना काल के शुरुआती समय, जब इस खतरनाक बीमारी के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी और यह अपने आप में एक अदृश्य शत्रु था, उस संकट के समय भी हमारे कोरोना वाॅरियर्स फ्रंट लाइन में आकर इस वैश्विक महामारी से जंग लड़ रहे थे। इसी जंग में इंदौर पुलिस के कर्मवीर योद्धा जूनी इंदौर थाने के तत्कालीन टीआई देवेंद्र चंद्रवंशी, इस अदृश्य शत्रु से लड़ते हुए शहीद हो गये थे ।
कोरोना की इस वैश्विक महामारी की रोकथाम एवं इसकी चुनौतियों से संघर्ष में अथक परिश्रम एवं उत्कृष्ट कर्तव्यपरायणता से जंग लड़ने वाले फ्रंट लाइन वाॅरियर्स पुलिसकर्मियों को मध्य प्रदेश शासन द्वारा कोरोना कर्मवीर योद्धा पदक प्रदाय किये गए हैं।
इंदौर पुलिस के वीर सपूत स्व. देवेंद्र चंद्रवंशी को भी मरणोपरांत उक्त कोरोना कर्मवीर योद्धा पदक से सम्मानित किया गया।सोमवार दिनांक 13.01.25 को पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह द्वारा स्व. देवेंद्र चंद्रवंशी की धर्मपत्नी श्रीमती सुषमा चंद्रवंशी को उक्त पदक प्रदान किया गया।
Related Posts
March 12, 2025 महाकुंभ में जियो की 5G स्पीड एयरटेल से बेहतर रही : ऊकला रिपोर्ट
जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 201.87 एमबीपीएस तो एयरटेल की165.23 एमबीपीएस रही।
महाकुंभ […]
April 9, 2023 युवती पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी युवक पकड़ा गया
युवती पर बना रहा था साथ में रहने का दबाव।
इनकार करने पर युवती को चाकू मारकर किया […]
April 2, 2021 मेडिकल स्टोर में घुसकर हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास
इंदौर : गुरुवार एक अप्रैल को न्यायाधीश शहाबुदृदीन हाशमी 27 वें अपर सत्र न्यायाधीश जिला […]
March 28, 2022 आईएमए इंदौर के स्पोर्ट्स ओलंपियाड में डॉक्टरों ने दिखाई फिटनेस और दमखम
इंदौर : पिछले दिनों क्रिकेट सीरीज के आयोजन के बाद आईएमए की इंदौर शाखा ने रविवार (27 […]
November 25, 2021 प्रभारी मंत्री मिश्रा ने की टंट्या मामा स्मृति समारोह की तैयारियों की समीक्षा, वंशज भी करेंगे कार्यक्रम में शिरकत
इंदौर : "देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीद क्रांतिकारी टंट्या मामा के […]
March 10, 2023 टायर के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक
इंदौर: शुक्रवार दोपहर शहर के भंवरकुआ क्षेत्र में एक टायर के गोदाम में भीषण आग लग गई। […]
May 7, 2024 आइएमए की स्पोर्ट्स मीट में डॉक्टर्स ने बढ़ – चढ़ कर की शिरकत
क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस व स्विमिंग में खेले गए मुकाबले।
विजेताओं को किया गया […]