भूअर्जन अधिकारी नियुक्त।
इंदौर : इंदौर – मनमाड के बीच रेलवे प्रोजेक्ट का काम अब गति पकड़ने जा रहा है।18 हजार करोड़ रु. से भी ज्यादा के इस प्रोजेक्ट के लिए भू-अर्जन अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है, इससे ज़मीन अधिग्रहण का काम जल्द ही शुरू होगा। इस प्रोजेक्ट को सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय मॉनिटर करेगा ताकि काम में कोई बाधा न आए।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि इंदौर से मनमाड के बीच रेलवे लाइन एक बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट है। इसके लिए अब जमीन एक्वायर करने का काम तेजी से शुरू होगा। रेल मंत्रालय ने इसके लिए एक अधिकारी की नियुक्ति की है।आगामी बजट में भी इसके लिए बड़ी राशि का प्रावधान रखा जाएगा।
इससे पहले सांसद शंकर लालवानी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर इस प्रोजेक्ट की हर महीने समीक्षा करने का अनुरोध कर चुके हैं। इस रेल लाइन के आकार लेने से सुदूर इलाकों तक रेल सुविधा पहुंचने के साथ इंदौर से मुंबई की दूरी भी कम हो जाएगी। इससे कम समय में इंदौर से मुंबई पहुंचा जा सकेगा।
Related Posts
February 25, 2024 हार्ट अटैक आने पर सीपीआर देकर बचाई जा सकती है व्यक्ति की जान
माधव सृष्टि चमेली देवी मेडिकल सेंटर में मरीज व परिजनों को लाइव डेमो के जरिए दिया गया […]
June 7, 2025 अब तेंदुलकर – एंडरसन ट्रॉफी के लिए खेली जाएगी भारत -इंग्लैंड टेस्ट सीरीज
इंदौर : भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज अब एक नई ट्रॉफी के लिए खेली जाएगी, जिसका […]
February 17, 2022 तमिलनाडु की छात्रा को इंसाफ दिलाने एबीवीपी कर रही देशव्यापी प्रदर्शन
धर्मांतरण के दबाव में छात्रा ने कर ली थी खुदकुशी।
इंदौर : तमिलनाडु के तंजावुर जिले […]
March 20, 2017 रांची टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी में 600 रन 9 विकेट पर बनाए कप्तान विराट कोहली ने पारी घोषित कर दी।
चेतेश्वर पुजारा ने 202 रन तथा रिद्धिमान साहा […]
November 20, 2019 सावरकर को भारतरत्न : तर्क, वितर्क और कुतर्क इंदौर : (प्रकाश हिंदुस्तानी) महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विनायक दामोदर सावरकर को भारत […]
December 24, 2023 अखंड धाम पर 27 दिसंबर से प्रारंभ होगा अ. भा. अखंड वेदांत संत सम्मेलन
जगदगुरू शंकराचार्य, जगदगुरू स्वामी रामदयाल महाराज एवं युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि सहित […]
February 21, 2023 इंदौर नगर निगम के ग्रीन बॉन्ड में केंद्र सरकार से मिली 62 करोड़ की सब्सिडी
इंदौर : नगर निगम के ग्रीन बांड में केंद्र सरकार से 62 करोड़ रु की सब्सिडी मिली है। सांसद […]