गीता – रामेश्वर ट्रस्ट ने शासकीय कन्या माध्यमिक क्रमांक 21 की बालिकाओं को वितरित किए कंबल।
इन्दौर : गीता रामेश्वर ट्रस्ट द्वारा परदेशीपुरा स्थित शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय क्रं. 21 में पढ़ने वाली बालिकाओं को ब्लेंकेट (कम्बल) वितरित किये गये। इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक पूर्व विधायक अ.भा. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए सत्यनारायण पटेल ने कहा कि इन बालिकाओं के बीच आकर मैं धन्य हो गया। शासकीय स्कूल में पढाई करने के साथ अपने परिवार की देख-रेख की जिम्मेदारी भी ये बालिकाएं उठाती हैं। इन बालिकाओं के जज्बे को वे प्रणाम करते हैं। समाजसेवी मदन परमालिया ने कहा कि मैं भी शासकीय स्कूल में पढ़ा हूॅ और ऐसे स्कूल में आता हूॅ तो मुझे गर्व महसूस होता है कि यहां पर पढ़े हुए बच्चे देश में शीर्ष स्थान पाते है। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत संस्था प्रभारी मुकेश मिमरोट, धर्मराज रेनीवाल, कैलाश बंसीवाल, मदनलाल लोदवाल, जयेश बंसीवाल आदि ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन भरत कुमार आर्य ने किया। आभार ट्रस्ट की ओर से मदन परमालिया ने माना।
Related Posts
January 3, 2025 अवैध मादक पदार्थ के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने अवैध मादक पदार्थ MD drugs के साथ 02 आरोपियों को […]
October 7, 2020 कृषि मंत्री कमल पटेल ने सांवेर में लोगों से किया संवाद, बीजेपी प्रत्याशी सिलावट को विजयी बनाने का किया आह्वान
इंदौर : साँवेर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट ने बुधवार को […]
April 13, 2023 माफिया अतीक अहमद के बेटे सहित दो बदमाश एनकाउंटर में ढेर
यूपी एसटीएफ ने झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया दोनों बदमाशों को।
उमेश पाल हत्याकांड […]
August 25, 2024 महंत श्री नृत्य गोपालदास महाराज का किया गया नागरिक अभिनंदन
मुख्यमंत्री मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर गोपाल भार्गव और आकाश विजयवर्गीय […]
March 16, 2021 स्वस्तिका, सुहाना, दिया, अनन्या, नित्याश्री, राधाप्रिया ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश
भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तत्वावधान में मप्र टेबल टेनिस संगठन द्वारा आयोजित 82 वी […]
August 29, 2020 इंदौर में PGI खोलने की मांग को लेकर मोघे ने सीएम शिवराज को सौंपा पत्र इंदौर : पूर्व सांसद एवं महापौर कृष्ण मुरारी मोघे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के समक्ष […]
October 19, 2021 ई- एफआईआर पर शिप्रा पुलिस ने वाहन चोर को पकड़ा, चोरी की मोटरसाइकिल जब्त
इंदौर : ई-एफआईआर से प्राप्त शिकायतों पर, इंदौर पुलिस द्वारा लागातार प्रभावी कार्रवाई की […]