मुंबई : महाकुंभ में माला-मनके बेचते हुए अपनी मंजरी आंखों के चलते सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए साइन किया है। इन दिनों सनोज मिश्रा, मोनालिसा को एक्टिंग की ट्रेनिंग भी दे रहे हैं। मोनालिसा का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें फिल्म के डायरेक्टर उन्हें पढ़ाते नजर आ रहे थे। इस बीच मोनालिसा का एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह फ्लाइट में यात्रा करती नजर आ रही हैं।
मोनालिसा ने इंदौर से बेंगलुरु की पहली फ्लाइट यात्रा फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ की है। ना सिर्फ उन्होंने अपने जीवन में फ्लाइट की पहली यात्रा की है, बल्कि अपने गांव की झोपड़पट्टी से निकलकर वह 7 स्टार होटल तक का सफर भी तय किया है। मोनालिसा केरल के एक ज्वेलरी फक्शन में भी भाग लेंगी, जिसकी वो ब्रांड एंबेसडर हैं।जल्द ही मोनालिसा की फिल्म की शूटिंग भी शुरू होने वाली है। इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा, मोनालिसा को पूरी तरह से एक्टिंग में ट्रेंड करना चाहते हैं।
सनोज मिश्रा फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म के लेखक, निर्माता और निर्देशक भी सनोज मिश्र हैं। फिल्म के को- प्रोड्यूसर संजय भूषण पटियाला, यामीन खान, जावेद देवरियावाले हैं। इस फिल्म के जरिए राज कुमार राव के बड़े भाई अमित राव भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।
Related Posts
May 21, 2021 मामला मानवीयता का ज्यादा लग रहा है, कालाबाजारी का कम…
🔹कीर्ति राणा, इंदौर
मामला गरम है कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गडरिया के […]
January 3, 2023 31 जनवरी से प्रारंभ हो सकता है संसद का सत्र, एक फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट
नई दिल्ली : संसद के बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी (31 से हो सकती है। बजट सत्र की लोकसभा […]
September 18, 2021 उमा भारती का शिवराज सरकार को अल्टीमेटम, 15 जनवरी तक करें शराबबंदी, नहीं तो उतरेंगी सड़कों पर
भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अपनी ही पार्टी की सरकार के लिए परेशानी खड़ी करने जा […]
August 2, 2020 राखी के मद्देनजर लॉक डाउन में दी जानी चाहिए छूट- विजयवर्गीय इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रक्षाबन्धन के एक दिन पहले आ रहे […]
August 30, 2023 वर्ष 2024 में राहुल गांधी पीएम बन सकते हैं, इससे बड़ा मजाक कोई नहीं : विजयवर्गीय
इंदौर : राहुल गांधी 2024 में देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं, रक्षाबंधन के दिन इससे […]
August 16, 2021 देवास कांग्रेस कार्यालय पर सज्जन वर्मा ने किया झंडावंदन, केंद्र व प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
देवास : स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगाँठ के अवसर पर देवास स्टेशन रोड स्थित कांग्रेस […]
June 12, 2021 कोरोना की जल्द हो सकती है रवानगी, 1 फ़ीसदी से भी कम रह गई है संक्रमण दर
इंदौर : शहर के अनलॉक होने की बड़ी वजह कोरोना संक्रमण का एक फ़ीसदी से भी कम हो जाना है। नए […]