इंदौर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार 5 हजार रुपए का इनामी आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में आ गया है।
पकड़ा गया आरोपी तुकोगंज थाना क्षेत्र का सुचीबद्ध गुण्डा है ,जो दो मामलों में फरार था।
बताया जाता है कि आरोपी दिल्ली व अन्य राज्यों में छिपकर फरारी काट रहा था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध पहले से आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास ,मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा एवं जिला बदर जैसे 16 गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं।
क्राइम ब्रांच इंदौर को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना तुकोगंज इंदौर के अप.क्रं.1) 264/21 धारा 294,323,506, 34 भादवि एवं 2.) अपराध क्र 265/21 धारा 307,294,506, 427,34 के अपराध में फरार उद्घोषित आरोपी संदीप उर्फ चिकना पिता चिमनलाल वर्मा उम्र 29 साल निवासी 74/1 मालवा मिल काजी की चाल तुकोगंज इंदौर घटना दिनांक से ही फरार चल रहा है, जो शहर में आया हुआ है। उक्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा इंदौर द्वारा उक्त आरोपी को थाना तिलकनगर क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ा गया।
आरोपी के विरुद्ध पहले से थाना तुकोगंज, हीरानगर, कनाडिया व छोटी ग्वालटोली में अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी को पकड़कर अग्रिम कार्रवाई हेतु थाना तुकोगंज के सुपुर्द किया गया है । आरोपी से पूछताछ जारी है ।
Related Posts
August 1, 2024 चार पहिया वाहन चुराने वाले दो शातिर बदमाश पकड़ाए
लाखों रुपए कीमत की दो कारें बरामद।
इंदौर : चार पहिया वाहन चुराने वाली अंतर्राज्यीय […]
February 1, 2023 गरीब,मध्यम वर्ग और किसानों को समर्पित सर्वस्पर्शी है केंद्रीय बजट – महापौर
ग्रीन एनर्जी व क्लीन इंडिया का रोल मॉडल इंदौर।
बजट पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव की […]
September 2, 2021 घर से नाराज होकर गई बालिका को पुलिस ने 48 घंटे में किया बरामद, परिजनों के किया सुपुर्द
इंदौर : घर से गायब हुई बालिका को पुलिस थाना परदेशीपुरा ने 48 घण्टे में ढूंढ निकाला और […]
September 29, 2021 स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा का रवींद्र नाट्यगृह में होगा स्वागत, शहीदों को किया जाएगा नमन
इंदौर : वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय के 50वें वर्ष में प्रवेश होने […]
March 3, 2021 एम हासिनी और सयाली वाणी बने कैडेट व सब जूनियर टेबल टेनिस स्पर्धा में राष्ट्रीय चैंपियन
इंदौर : भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तत्वावधान में मप्र टेबल टेनिस संगठन द्वारा अभय […]
April 17, 2024 वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में उत्साह के साथ मनाई जाएगी रामनवमी
इंदौर : पावन सिद्ध धाम श्री लक्ष्मी - वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग, इंदौर में […]
January 14, 2023 राऊ स्थित एक मंदिर की दानपेटी पर हाथ साफ करने वाले आरोपी पकड़ाए
सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ में आए आरोपी।
इंदौर : राऊ स्थित एक मंदिर का ताला […]