अब कंगारुओं से मंगलवार को होगी भिड़ंत।
दुबई : श्रेयस अय्यर (79) की अर्धशतकीय पारी के बाद वरुण चक्रवर्ती (42/5) की फिरकी गेंदों के बल पर भारत ने न्यूजीलैंड को ICC चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी लीग मैच में 44 रन से हरा दिया। मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत को 9 विकेट पर 249 रन पर रोक दिया था। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 45.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 205 रन बना सकी। ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज आसानी से लक्ष्य हासिल कर लेंगे, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और लगातार न्यूजीलैंड पर दबाव बनाए रखा। केन विलियमसन को छोड़ दिया जाए तो कोई भी कीवी बल्लेबाज मैदान पर भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। अब भारतीय टीम 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के साथ पहला सेमीफाइनल इसी दुबई स्टेडियम में खेलेगी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की भिड़ंत साउथ अफ्रीका के साथ 5 मार्च को होगी।
Related Posts
November 6, 2023 इंदौर में मेडिकल टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं
चिकित्सा एवं नर्सिंग होम एसोसिएशन के कार्यक्रम में बोले कैलाश विजयवर्गीय।
इंदौर : […]
March 26, 2023 अवैध भंग की फैक्ट्री पकड़ाई। लाखों रुपए मूल्य की सामग्री बरामद
फैक्ट्री की गई सील, आरोपी मालिक गिरफ्तार।
इंदौर : अवैध रूप से भंग की गोलियां बनाने […]
November 14, 2022 पालकी यात्रा महोत्सव के तहत रविवार को निकाली गई देवी महालक्ष्मी की पालकी यात्रा
इंदौर : पलसीकर कॉलोनी स्थित श्री दत्त माउली सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान में चल रहे सात […]
December 13, 2022 25 प्रवासी भारतीयों की मेहमान नवाजी करेगा माहेश्वरी समाज
आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा से मिला माहेश्वरी समाज का प्रतिनिधि मंडल।
प्रवासी […]
June 22, 2022 ‘योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास’ पर कार्यशाला आयोजित
इंदौर : "निशा जोशी योग अकादमी" एवं "योग गंगा योगिक, वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक अनुसंधान […]
May 17, 2020 कोरोना से मौतों का लगा शतक, संक्रमितों की संख्या 5 फीसदी के नीचे पहुंची.. इंदौर : कोरोना वायरस के संक्रमण ने शहर में अब तक 100 लोगों की जिंदगी छीन ली है। शनिवार […]
January 25, 2022 लैंगिक अपराधों की वैज्ञानिक विवेचना को लेकर लिखी गई पुस्तक का विमोचन
इन्दौर : महिला व बाल अपराधों के प्रकरणों में वैज्ञानिक साक्ष्यों का उपयोग कर, विवेचना […]