इंदौर : सूने मकानों में चोरी की वारदात करने वाला शातिर नकबजन, थाना द्वारकापुरी पुलिस की गिरफ्त में आया है।
आरोपी के कब्जे से चोरी की एक एलईडी टीवी और मोबाइल बरामद किया गया।
मुखबिर सूचना पर पकड़े गए नकबजन का नाम सूरज भील उम्र 28 वर्ष निवासी- 1384 कुन्दन नगर इन्दौर होना बताया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा थाना द्वारकापुरी क्षेत्र के विदुर नगर में सूने मकान में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया गया।
आरोपी का पुलिस रिमांड लिया जाकर अन्य मश्रुका एवं अन्य प्रकरणों में पूछताछ की गई आरोपी द्वारा चोरी गये कुछ सामानों को खाली मैदान मे गाढ देना बताया। मौके पर तलाश की गई पर कोई पता नही चल पाया, जिसके संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही हैं।
गिरफ्तार आरोपी सूरज भील के बिरुद्ध चोरी, नकबजनी, अवैध हथियार, अवैध शराब, आदि के द्वारिकापुरी थाने में (18) अपराध दर्ज हैं।
आरोपी सूरज भील नशे का शौकिन है इसलिये अपने शौक व नशे की पूर्ति के लिये चोरी की वारदातें करता है।
Related Posts
January 8, 2019 सीबीआई निदेशक वर्मा बहाल पर नहीं ले सकेंगे नीतिगत फैसले नई दिल्ली- सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के आदेश को खारिज करते हुए सीबीआई के निदेशक आलोक […]
November 13, 2023 जब लोग दीपावली मनाने में जुटे थे, भाग्यश्री कर रही थी लावारिस शव का अंतिम संस्कार..!
इंदौर : मरती संवेदनाओं के इस समय में जब अपने, अपनों की ही चिंता नहीं करते, इंदौर की एक […]
June 8, 2021 जिंदगी की जंग हारा 25 वर्षीय सार्थक, एयरलिफ्ट के पहले ही तोड़ा दम
इंदौर : 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट सार्थक गुप्ता कोरोना से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार गए। […]
January 28, 2021 धर्मांतरण को लेकर मचा बवाल, 11 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ प्रकरण
इंदौर : गणतंत्र दिवस पर हिन्दू संगठन के लोगों को खबर मिली की भंवरकुआ चौराहे के समीप […]
September 13, 2022 Gold Outlook 2022 World Gold Council You should consult with a licensed professional for advice concerning your specific […]
February 26, 2025 एआई और डिजिटल सुरक्षा भारत के भविष्य में निभाएंगे अहम भूमिका : नादिर गोदरेज
आईएमए के कॉन्क्लेव में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से अलंकृत किए गए नादिर […]
August 13, 2022 जांच समिति की रिपोर्ट मिलते ही दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – सिलावट
सेना सहित राहत और बचाव कार्य में दक्ष एजेंसियां बांध प्रभावित क्षेत्रों में […]