शैक्षणिक सामग्री के साथ हर तरह की मदद का दिया भरोसा।
इंदौर : इंदौर नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने एक बार फिर अपने संवेदनशीलता का परिचय दिया है।दरअसल, स्मार्ट सिटी नेहरू पार्क में रखी गई एक बैठक में भाग लेकर लौटते समय उन्होंने खुले आसमान के नीचे पढ़ाई कर रहे कुछ छात्रों को देखा तो तुरंत उनके पास पहुंचे और वहीं बैठकर उनसे चर्चा की।
निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने न केवल छात्रों से उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में जानकारी ली, बल्कि उन्हें आश्वासन भी दिया कि उनकी शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। छात्रों की स्थिति को देखते हुए, उन्होंने मौके पर ही निर्णय लिया कि उनके लिए शैक्षणिक सामग्री, बैठने के लिए कुर्सी-टेबल और पढ़ाई के दौरान चाय-नाश्ते की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की जाएगी।
निगम आयुक्त की इस सदाशयता से छात्रों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने निगमायुक्त का मदद के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर निगमायुक्त शिवम वर्मा ने कहा, “शिक्षा ही समाज के विकास की कुंजी है। हमारा कर्तव्य है कि हम जरूरतमंद छात्रों को हरसंभव सहायता प्रदान करें, ताकि वे बिना किसी कठिनाई के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।”
निगमायुक्त का यह कदम छात्रों को न केवल शैक्षणिक रूप से सशक्त करेगा, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी मददगार साबित होगा।
Related Posts
November 26, 2018 अंतिम दिन बीजेपी ने झोंकी ताक़त, अमित शाह का प्रभावी रोड शो इंदौर: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक दलों और उनके प्रत्याशियों ने मतदाताओं को […]
October 4, 2023 घुड़सवारी में स्वर्ण पदक जीतनेवाली सुदीप्ति का टीपीए व सीए इंदौर ने किया सम्मान
सुदीप्ति ने चीन में चल रहे एशियन गेम्स में घुड़सवारी में जीता स्वर्ण पदक।
इंदौर की […]
January 25, 2025 अपना लॉगिन व ट्रेडिंग पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें..
अनुसंधान कर ही निवेश करें...
टीपीए और सीए शाखा इंदौर के संयुक्त सेमिनार में बोले […]
January 13, 2023 महापौर को लक्ष्य बनाकर अनर्गल प्रलाप कर रहे कांग्रेसी नेता – देवकीनंदन तिवारी
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इंदौर का सफल आयोजन, जिसे अन्य देशों से आये […]
May 5, 2021 प्रदेश सरकार तय करेगी एम्बुलेंस के रेट, ज्यादा किराया वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
भोपाल :गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कोरोना के आपदा काल में एम्बुलेंस […]
March 20, 2021 कोरोना पॉजिटिव पीएससी परीक्षार्थियों के लिए ओल्ड जीडीसी में बनाया परीक्षा केंद्र
इंदौर : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2019 की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 21 मार्च […]
December 18, 2022 इंदौर पलक पावड़े बिछाकर आपका इंतजार कर रहा है
इंदौर निवासी प्रवासी भारतीयों से वर्चुअल संवाद में बोले मुख्यमंत्री
प्रदेश में हैं […]