इंदौर : पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम में से गहने चुराने वाले शातिर बदमाश को थाना तुकोगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी किए सोने के गहने बरामद किए गए, जिनकी कीमत 1 लाख रूपए बताई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना तुकोगंज पर 19.07.21 को फरियादी रोहित पिता राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव निवासी 09 कंचन बाग इन्दौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरे निवास स्थान 9 कंचन बाग पर मेरी पुत्री अनुकृति का मुंडन कार्यक्रम था। मेरे माता पिता लखनरू से मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए आए थे। कार्यक्रम के दौरान अज्ञात बदमाश मेरी माताजी के गहने सोने के, कीमत करीब एक लाख रूपये चोरी कर ले गया । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना तुकोगंज इन्दौर पर अप . क्र . 352/21 धारा 380 भादवि का प्रकरण दर्ज किया जाकर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान प्राप्त की गयी जानकारी के आधार पर प्रकरण के आरोपी धनराज कीर पिता भीमा जी उम्र 26 साल निवासी जिला उदयपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया, जिससे चोरी गया माल कीमत एक लाख रूपए कर आरोपी को जेल भेजा गया है ।
आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का शातिर बदमाश है, जिसके विरूद्ध पूर्व में भी अपहरण, दुष्कर्म व पास्को एक्ट का एक अपराध थाना तुकोगंज पर पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है।
Related Posts
April 10, 2023 हिंदी योद्धा डॉ. वेदप्रताप वैदिक को साहित्यकारों ने अर्पित की शब्दांजलि
कबीर भजनों के जरिए भी दी गई स्वराजलि।
मातृभाषा उन्नयन संस्थान एवं श्री मध्यभारत […]
March 25, 2024 होली पर अभिनव कला समाज में बिखरे सात सुरों के रंग
इंदौर : होली के पावन अवसर पर अभिनव कला समाज में सात सुरों के रंगो की बहार थी। ’’होली’ […]
March 20, 2022 अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, जिंदा कारतूस के साथ कई देशी पिस्टल जब्त
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने फायर आर्म्स तस्कर को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया […]
March 29, 2017 लापरवाह तहसीलदार को कलेक्टर ने हटाया इंदौर। संयोगितागंज तहसीलदार राजेश सोनी द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने, वरिष्ठ […]
May 11, 2021 जनसहयोग की मिसाल बना ‘माधव सृष्टि कोविड वेलनेस सेंटर’
इंदौर : गुरुजी सेवा न्यास ने जनसहयोग के बूते ही सिर्फ 11 दिन में 'माधव सृष्टि कोविड […]
June 4, 2025 एमजीएम के 27 छात्र ऑल ओवर इंडिया नीट सुपर स्पेशलिटी परीक्षा में चयनित
इन्दौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के 27 पीजी छात्रों का ऑल इंडिया नीट सुपरस्पेशलिटी परीक्षा […]
August 3, 2021 बकाया संपत्ति कर, जल कर व किराए का 31अगस्त तक भुगतान करने पर अधिभार में मिलेगी छूट
इंदौर : कोरोना वायरस कोविड 19 वैश्विक महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों के चलते नगरीय […]