तय दिशा – निर्देशों के अनुरूप तीन बार प्रकाशित करवाना होगा विज्ञापन।
इंदौर : लोकसभा निर्वाचन लड़ रहे अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दल आपराधिक इतिहास के विवरण सर्व साधारण की जानकारी के लिए अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित करेंगे। प्रथम प्रकाशन अभ्यर्थिता वापसी दिनांक से 4 दिवस के अन्दर, द्वितीय प्रकाशन नाम वापसी के बाद पांचवे दिन से आठवें दिन के मध्य और तृतीय प्रकाशन नाम वापसी के नौवें दिन से प्रचार समाप्ति के पूर्व मतदान दिवस के दो दिवस पूर्व तक किया जाना है।
निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार राष्ट्रीय समाचार पत्र जिनकी कम से कम एक संस्करण की संख्या डीएवीपी अथवा ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन के मानक अनुसार न्यूनतम 75 हजार से अधिक हो एवं जिनका एक से अधिक राज्य में सर्कुलेशन हो। इसी प्रकार ऐसे स्थानीय समाचार पत्रों जिनमें संख्या डीएवीपी अथवा ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन के मानक अनुसार न्यूनतम 25 हजार हो, में प्रकाशन की कार्रवाई की जाना है।
रिटर्निंग ऑफीसर की हैण्ड बुक के एनेक्जर – 47 के आपराधिक प्रकरण वाले अभ्यर्थी एवं राजनैतिक अंतर्गत प्रारूप सी-1 से सी-8 तथा प्रारूप सीए का उल्लेख है।
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्णयों के परिप्रेक्ष्य में निर्वाचन लड़ रहे अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों से अपेक्षा की गई है कि आपराधिक इतिहास के विवरण सर्वसाधारण की जानकारी के अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित किए जाएं।
Related Posts
November 25, 2020 एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में बड़ा बदलाव, सप्लीमेंट्री का प्रावधान खत्म, परीक्षा देने का मिलेगा दूसरा मौका
भोपाल : एमपी में 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। […]
February 6, 2025 22 फरवरी को रतलाम, नागदा,उज्जैन होकर चलेगी महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
प्रयागराज : महाकुंभ मेला में जाने के लिए यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में […]
August 9, 2022 शाही लवाजमें के साथ निकला सरकारी ताजिया, ताज़िए के नीचे से निकलने की मची रही होड़
इंदौर : कोरोना काल के बाद इस बार त्योहारों की रौनक पुनः लौट आई है। सामाजिक, धार्मिक […]
May 29, 2024 एडीजे पर जूते की माला फेंकने वाले पक्षकार की वकीलों ने की जमकर धुनाई
इंदौर : जिला कोर्ट में मंगलवार को एक पक्षकार द्वारा विरोध में फैसला दिए जाने पर एडीजे […]
October 3, 2021 गांधी जयंती पर बीजेपी ने चलाया स्वच्छता अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने का लोगों को दिलाया संकल्प
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर […]
April 22, 2020 इंदौर में 8 नए मरीज मिले, कोरोना संक्रमितों की तादाद 923 तक पहुंची इंदौर : मंगलवार रात तक इंदौर में कोरोना संक्रमण के 8 और मरीजों का पता चला हैं। इन्हें […]
January 21, 2021 अफ्रीका के मेरु पर्वत से गूंजेगा इंदौर के स्वच्छता का पंच लगाने सन्देश
इंदौर : पांचवी बार इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिये यहाँ के नागरिक हरसंभव […]