इंदौर : एयरपोर्ट रोड स्थित श्री विद्याधाम मन्दिर में नवरात्रि पर्व के तहत चल रहे सहस्त्रचंडी महायज्ञ की सोमवार को नवमी पर पूर्णाहुति हुई। महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य में पण्डित राजेश शर्मा और 21 विद्वानों ने अंतिम दिन यज्ञ में विशेष आहुतियां दी। नवरात्रि के नौ दिनों में यहां 11 लाख आहुतियां यज्ञ में समर्पित की गई। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद शाम को मां भगवती को भोग लगाने के साथ 108 दीपों से महाआरती की गई। बड़ी संख्या में श्रद्दालुओं ने महाआरती में शिरकत कर पुण्यलाभ लिया। इस मौके पर कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन भी कराया गया। पूनमचंद अग्रवाल, गोपाल मालू, संजय पण्डित, सुरेश शाहरा और राजेंद्र महाजन ने बताया कि मंगलवार 8 अक्टूबर को शमी पूजन के साथ विजय पर्व दशहरा मनाया जाएगा।
हँसदास मठ में मंगलवार को पूर्णाहुति।
उधर पीलियाखाल स्थित हँसदास मठ में महंत रामचरण दास महाराज के सान्निध्य में चल रहे नवरात्रि महोत्सव की पूर्णाहुति मंगलवार 8 अक्टूबर को होगी। आचार्य पण्डित नारायणदत्त शास्त्री के निर्देशन में दुर्गा सप्तशती का पाठ करनेवाले 5 विद्वान यज्ञ में आहुतियां देकर पूर्णाहुति सम्पन्न कराएंगे। सोमवार को नवमी के मौके पर यहां कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोज भी कराया गया।
Related Posts
June 11, 2025 कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए नीति बनाने की एबीवीपी ने की मांग
रायपुर में संपन्न विद्यार्थी परिषद की तीन दिवसीय बैठक में छात्र हित से जुड़े मुद्दों पर […]
February 2, 2024 गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के उत्थान को समर्पित है अंतरिम बजट: महापौर
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय […]
September 5, 2023 शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 25 शिक्षकों का विचार प्रवाह ने किया सम्मान
इंदौर। विचार प्रवाह साहित्य मंच द्वारा शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को शिक्षक […]
November 5, 2022 महिला की सोने की चेन छीनकर भागे दो नाबालिग गिरफ्तार
आरोपियों से लूटी गई सोने की चेन एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।
सीसीटीवी […]
October 7, 2021 पुरुषेन्द्र कौरव हाईकोर्ट मप्र के न्यायाधीश नियुक्त
जबलपुर : मध्य प्रदेश के महाधिवक्ता पुरुषेंद्र कौरव को हाई कोर्ट में न्यायाधीश […]
November 7, 2020 ठगी के अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 युवतियों सहित 21 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय ठगी के कॉल सेन्टर का क्राईम ब्रांच इंदौर ने पर्दाफाश किया। पकड़े […]
November 18, 2021 हनुमान चालीसा से सज्जित मधुबनी पेंटिंग मंत्री उषा ठाकुर ने सीएम शिवराज को की भेंट
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने मुख्यमंत्री निवास […]