इंदौर : भाजपा के शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने मप्र सरकार के नए वित्तीय वर्ष के बजट को सपनों और उम्मीदों को पूरा कर विकास की रोशनी फैलाने वाला बजट बताया है। एक भी नया टैक्स लगाए बिना सामाजिक, आर्थिक, औद्योगिक और आध्यात्मिक विकास को गति देने वाले बजट के लिए मिश्रा ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि ये बजट मध्यप्रदेश के सपनों को साकार करने वाला है। ये बजट उद्योग और व्यापार जगत की उम्मीदों पर खरा उतरने वाला बजट है, विकास के उजाले को फैलाने वाला बजट है, लाडली बहनों को भरोसा और नौजवानों रोजगार देने वाला बजट है, ये बजट इंवेस्टर समिट में आए निवेश को धरातल पर उतारने वाला बजट है।
मिश्रा ने कृष्ण पाथेय और राम वन गमन पथ अंचल योजना की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि इन दोनों योजनाओं से आध्यामिक वातावरण बनेगा और पर्यटन में भी कई गुना वृद्धि होगी। उन्होंने हर जिले में गीता भवन बनाने की योजना का भी स्वागत किया।
बजट में इंदौर व भोपाल में मेट्रो तथा गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के कैशलैस इलाज के लिए शुरू की गई CM केयर योजना के लिए भी मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री को साधुवाद दिया।
Related Posts
October 29, 2021 इंदौर प्रेस क्लब के वर्कशॉप में प्रतिभागियों को सिखाए जा रहे रंगोली बनाने के आसान तरीके
इंदौर : उल्लास और उमंग के पर्व दीपोत्सव का अहम हिस्सा आंगन में बनी सुंदर रंगोली भी होती […]
May 28, 2024 नगर गौरव सम्मान से नवाजे जाएंगे समाजसेवी विनोद अग्रवाल
देवी अहिल्या जन्मोत्सव समिति का आयोजन मंगलवार शाम को जाल सभागृह में होगा।
इंदौर : […]
February 9, 2024 हरदा हादसे को लेकर सरकार ने तत्परता से उठाए कदम : मुख्यमंत्री यादव
भोपाल : हरदा हादसे में कई गुना ज्यादा नुकसान हो सकता था, लेकिन सरकार की सजगता के कारण […]
January 21, 2025 लघुकथा का साहित्य में कोई विकल्प नहीं : डॉ. विकास दवे
विचार प्रवाह साहित्य मंच ने लघुकथा अधिवेशन आयोजित किया।
पांच वरिष्ठ लघुकथाकार हुए […]
August 16, 2022 भारत है हमको जान से भी प्यारा..
"मेरा तिरंगा है मेरा अभिमान।
भारत माता में बसती हम बच्चों की जान॥
स्वतन्त्रता का […]
February 5, 2025 संस्था माहसी उद्यान का गुलाब ‘क्वीन ऑफ द शो’ पुरस्कार से सम्मानित
दो दिवसीय गुलाब प्रदर्शनी का समापन।
इंदौर : मालवा रोज सोसायटी के तत्वावधान में 01 […]
March 27, 2021 रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट की दरें बढ़ाई, इंदौर सहित प्रमुख स्टेशनों पर 50 रुपए का मिलेगा टिकट
इंदौर : अगर आप इंदौर रेलवे स्टेशन सहित उंज्जैन, देवास, नागदा आदि स्टेशनों पर किसी […]