एयरपोर्ट रोड स्थित रुक्मिणी नगर का रहने वाला था मृतक।
एयरपोर्ट रोड स्थित रुक्मिणी नगर का रहने वाला था मृतक।
इंदौर : रंगपंचमी की गेर में ट्रैक्टर से कुचलकर जिस व्यक्ति की मौत हुई, उसकी शिनाख्त हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल मृतक की फोटो देखकर उसके दोस्त ने उसकी पहचान की और घरवालों को खबर की। मृतक की शिनाख्त सनी मौर्य के रूप में हुई। राजवाड़ा पुलिस चौकी के पास गेर में शामिल एक ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया था। एंबुलेंस के जरिए उसे एमवाय अस्पताल भेजा गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से उसकी शिनाख्त उसके दोस्त राहुल ने की। मृतक सनी मौर्य एयरपोर्ट रोड स्थित रुक्मिणी नगर में रहता था। उसकी मां दिव्यांग होकर उसके दो भाई भी हैं। मृतक सनी सीतलामाता बाजार में काम करता था। बेटे की मौत का समाचार सुनकर मां, रिश्तेदारों के साथ एम वाय अस्पताल पहुंच गई थी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दु:ख जताते हुए मृतक सनी के परिवार को 04 लाख रुपए की आर्थिक मदद का भी ऐलान किया है। शोक स्वरूप मुख्यमंत्री ने गेर में शिरकत भी नहीं की।
Related Posts
February 2, 2022 ऑनलाइन ठगी के शिकार आवेदक को क्राइम ब्रांच ने दिलवाए 50 हजार रुपए
इंदौर : ऑनलाइन ठगी की घटना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर ने पीड़ित के 50 हजार […]
July 18, 2021 तनखा का मोदी सरकार पर निशाना, जब देश को बचाने का समय था, तब चुनाव में लगे रहे
इंदौर : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और ख्यात अधिवक्ता विवेक तनखा ने इंदौर प्रेस क्लब के […]
November 26, 2021 महाकाल मंदिर में 6 दिसम्बर से लागू होगी कोविड काल पूर्व की प्रवेश व्यवस्था
उज्जैन : श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की बैठक कलेक्टर एवं अध्यक्ष महाकालेश्वर […]
June 10, 2020 निगमायुक्त ने किया अति खतरनाक भवनों का निरीक्षण, बारिश के पूर्व गिराने के दिए निर्देश इंदौर-निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बुधवार को शहर के मध्य क्षेत्र के जर्जर भवनों का […]
April 29, 2023 प्रदेश बीजेपी में की गई तीन नई नियुक्तियां
आशीष अग्रवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए गए।
भोपाल : सतना महापौर योगेश ताम्रकार […]
June 13, 2022 सरपंच पद के लिए निर्विरोध चुने गए 16 प्रत्याशियों में 11 महिलाएं
इंदौर : इंदौर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत नाम-निर्देशन पत्र वापसी के बाद […]
October 10, 2021 गुम हुई मासूम को ढूंढने चंदन नगर थाने का पूरा फोर्स उतरा सड़कों पर, 2 घंटे में बालिका को ढूंढ किया परिजनों के हवाले
इंदौर : थाना चंदन नगर पुलिस ने, 3 साल की गुम हुई बालिका को मात्र 2 घण्टे में तलाश कर […]