इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र.के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आगामी 12, 13 एवं 14 अप्रैल 2025 को इंदौर में आयोजित सत्रहवें भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का निमंत्रण भेंट किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद थे।
महोत्सव के संयोजक सुदेश तिवारी ने बताया कि मूर्धन्य संपादकों की स्मृति में होनेवाला यह पत्रकारिता महोत्सव इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित है। महोत्सव में कुल नौ सत्रों में विभिन्न सम-सामयिक मुद्दों पर देश के जाने-माने पत्रकार अपने विचार रखेंगे।
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने बताया कि महोत्सव के दौरान देश-प्रदेश एवं स्थानीय मीडियाकर्मियों का सम्मान किया जाएगा। देश भर के प्रमुख प्रेस क्लबों की साझा बैठक भी होगी। प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ पत्रकार मनोहर लिम्बोदिया, संजीव श्रीवास्तव, आकाश चौकसे, गौरव चतुर्वेदी, गोविन्द लाहोटी ‘कुमार’, संजय मेहता एवं कार्तिक तिवारी शामिल थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पत्रकारिता महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
Related Posts
December 12, 2023 इस सरप्राइज से तो मप्र भी चौंक गया..!
🔹विश्लेषण / कीर्ति राणा🔹
जाते हुए साल में ऐसा सरप्राइज मिलेगा इसकी कल्पना तो खुद […]
October 9, 2020 28 हजार के पार हुए कोरोना संक्रमित मामले पर ग्रोथ रेट में आई कमीं
इंदौर : गुरुवार 8 अक्टूबर को कोरोना संक्रमण के मामले साढ़े चार सौ से कम रहे वहीं ग्रोथ […]
December 31, 2016 कैसा रहेगा साल 2017 मेष राशि :- नया साल 2017 मेष राशि के लिए बहुत अच्छा जाने वाला है, आपके नोकरी में भी यह […]
May 1, 2023 मंत्री सिलावट ने क्षिप्रा नदी पर पुल निर्माण का किया शिलान्यास
32 गांवों को पहुंचेगा लाभ।
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की पहल पर लंबे […]
July 9, 2025 करों में भारी वृद्धि के खिलाफ नगर निगम के जोनल कार्यालयों पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले मंगलवार, 09 जुलाई को इंदौर नगर निगम के सभी 22 […]
August 28, 2022 मप्र में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के कारोबार का टर्नओवर है 20 हजार करोड़
मप्र को एक्सपोर्ट हब बनाएंगे।
जनवरी माह में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के साथ होगी […]
September 22, 2021 बंद फ़ैक्टरियों को निशाना बनाने वाले नकबजन गिरोह के तीन बदमाश धराए
इंदौर : नकबजनी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्य, क्राइम ब्राँच इंदौर व […]