किसानों की समस्याओं पर होगा विचार मंथन।
किसान होंगे अन्नदाता गौरव सम्मान से सम्मानित।
इन्दौर : मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल के पुण्य स्मरण दिवस 11 अप्रैल 2025 पर किसान पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान चयनित किसानों को अन्नदाता गौरव सम्मान से विभूषित किया जाएगा। कार्यक्रम बिचौली मर्दाना स्थित विद्यासागर स्कूल के पास इन्दौर में आयोजित होगा।
श्री गीतारामेश्वरम् ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल, सचिव चेतन चौधरी एवं समाजसेवी मदन परमालिया ने बताया कि किसानों की विभिन्न समस्याओं पर किसान पंचायत में विचार मंथन किया जाएगा।
अ.भा. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल व किसान नेता राधेश्याम पटेल ने किसानों से आग्रह किया है कि वे अधिकाधिक संख्या में आकर किसान पंचायत को सफल बनाएं। उन्होंने बताया कि अन्नदाता गौरव सम्मान पूर्व मंत्री रामेश्वर पटेल के संघर्ष और उनके कार्यों की याद दिलाएगा। उन्होंने अपने जीवनभर में कृषकों के हित में काम किया और सहकारी बैंक के माध्यम से भी कृषक समाज की आर्थिक स्थिति सुधारने का प्रयास किया।
Related Posts
April 12, 2022 खरगौन में कर्फ्यू जारी, अब तक 95 उपद्रवियों की हुई गिरफ्तारी
इंदौर : खरगौन जिले में एक- दो घटनाओं को छोड़कर शांति बनी रही। कर्फ्यू में फिलहाल कोई ढील […]
October 14, 2023 मोटरसाइकिल पर अवैध शराब का परिवहन करते हुए एक आरोपी पकड़ाया
दो पेटी देशी मदिरा व मोटरसाइकिल की गई जब्त।
इंदौर : विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर […]
June 25, 2025 आपातकाल लगाकर इंदिराजी ने संविधान की हत्या की थी..
लोकतंत्र के चारों खंभों का घोंट दिया था गला..
हिटलर के नाजीवाद से प्रेरित थी […]
May 26, 2021 आयुष चिकित्सक, कर्मचारियों की हड़ताल जारी, भीख मांगकर किया सरकार की बेरुखी का विरोध
इंदौर : कोविड ड्यूटी में तैनात आयुष चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की हड़ताल बुधवार को […]
March 22, 2023 रंग पंचमी गेर फोटोग्राफी स्पर्धा में रवींद्र सेठिया ने जीता पहला पुरस्कार
इंदौर : रंग पंचमी-2023 के अवसर पर इंदौर में निकाली गई गेर के संबंध में जिला प्रशासन […]
November 17, 2019 विराट से मिलने की पूरी हुई पूजा की हसरत..! इंदौर. भारतीय कप्तान विराट कोहली की अनन्य प्रशंसक उससे मिलने के लिए शनिवार को होलकर […]
September 16, 2022 इंदौर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़े का आगाज, निकाली रैली,दिलाई शपथ
इंदौर : स्वच्छ भारत मिशन के अंर्तगत भारतीय रेलवे में 16 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2022 तक […]