बीजेपी के पितृपुरुष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर किया गया नमन

  
Last Updated:  August 12, 2020 " 10:09 am"

इंदौर : बीजेपी के पितृ पुरूष, कुशाभाऊ ठाकरे की 98वीं जयंती बुधवार को मनाई गई। वी.आई.पी रोड़ शांतिपथ स्थित उनकी प्रतिमा पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, कमल वाघेला, जयंत भिसे, जयदीप जैन, अभिषेक बबलू शर्मा, नानूराम कुमावत, हरप्रीतसिंह बक्षी, मुकेश मंगल, मनस्वी पाटीदार, विजय मालानी, ललित पोरवाल, शैलजा मिश्रा, ज्योति तोमर, दीपिका नाचन, कमलेश नाचन, अमरदीप सिंह मौर्य, शैलेश ठाकरे, अश्विनी शुक्ला, राजेश शिरोड़कर, निरंजनसिंह चौहान, दिनेश शुक्ला, कपिल शर्मा, गजेंद्र गावडे, महेश चौधरी, गगन यादव आदि भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया।
इस अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम वो सौभाग्यशाली कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे के साथ कार्य किया। विजवर्गीय ने उनसे जुड़े कई संस्मरण भी सुनाएं। उन्होंने कहा कि ठाकरेजी राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बाद भी छोटे से छोटे कार्यकर्ता की चिंता करते थे। वे कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशील नेता थे। विजयवर्गीय ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे नैतिकता, आदर्श व सिद्धांतों के प्रकाश स्तंभ थे। वे निष्काम कर्मयोगी थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की बुनियाद को मजबूत बनाने में उनका योगदान अमूल्य है। वे जीवनपर्यंत बेदाग रहे। श्री ठाकरे भाजपा के उन नेताओं में से थे, जिन्होंने साइकिल चलाकर और चने खाकर पार्टी का काम किया। यही कारण है कि पार्टी में उनका व्यापक प्रभाव था। 1942 में संघ का प्रचारक बनने के बाद उन्होंने मध्यप्रदेश के कोने-कोने में निष्ठावान स्वयंसेवकों की सेना खड़ी की। वे कुशल संगठनकर्ता थे। कुशाभाऊ ठाकरे ने संघ में काम की शुरुआत उस समय की थी, जब इस संगठन का विस्तार व्यापक नहीं था। सच तो यह है कि किसी विचारधारा और लक्ष्य के प्रति उनके समान निष्ठा बिरले लोगों में देखी जाती है।
वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरूष, कुशल संगठक कुशाभाऊ ठाकरे अभूतपूर्व प्रतिभा के धनी थे। उनकी कार्यशैली, साथ ही उनकी सुचिता व सरलता भी अदभुत थी। उनके द्वारा तैयार किये गये कई कार्यकर्ता आज भी पार्टी का कार्य सफलतापूर्वक कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी को गढ़ने का काम स्व.ठाकरे ने किया।सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे ऐसे नेता थे, जो एक-एक कार्यकर्ता को जानते थे और नाम से बुलाते थे। श्री ठाकरे के द्वारा संगठन के विस्तार के लिए उठाए गए कदमों पर चलकर भाजपा का कार्यकर्ता एक सफल राजनीतिक कार्यकर्ता बना है। भारतीय जनता पार्टी उनके त्याग व तपस्या को कभी भुला नहीं सकती । राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण अटूट था।
नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने भी अपने विचार रखते हुए स्व. ठाकरे को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *