मंत्री विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं व समर्थकों से की अपील।
30 अप्रैल को है मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का जन्मदिन।
भोपाल : मध्यप्रदेश के नगरीय विकास, आवास और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से बैनर – पोस्टर नहीं लगाने का आग्रह किया है। वीडियो संदेश जारी कर मंत्री विजयवर्गीय ने अनुरोध किया कि आगामी 30 अप्रैल को उनके जन्मदिवस पर शहर में बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स नहीं लगाए जाएं। जो राशि पोस्टर और बैनर पर खर्च कर रहे हैं, उसे गौसेवा में लगाना अधिक पुण्य का कार्य होगा। उन्होंने इंदौर स्थित पितृ पर्वत गौशाला, श्रीश्री विद्याधाम गौशाला एवं साईं बाबा मंदिर के समीप स्थित गौशाला सहित शहर की अन्य गौशालाओं में दान करने की अपील भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से की है।
अपने संदेश में मंत्री विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि शहर की स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी है। अनावश्यक पोस्टर-बैनर लगाने से शहर का सौंदर्य बिगड़ता है। शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जरूरी है कि ऐसे प्रचार के माध्यमों से बचा जाए।
बता दें कि मंत्री विजयवर्गीय का तिथि अनुसार जन्मदिवस 30 अप्रैल 2025 को है। इसे लेकर इंदौर सहित अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इसी क्रम में कई स्थानों पर बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे थे, जिसे देखते हुए मंत्री विजयवर्गीय ने यह भावनात्मक अपील की है।
Related Posts
December 13, 2021 पंढरीनाथ पुलिस ने अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश, अकोला से पकड़कर लाई आरोपी को
इंदौर : पंढरीनाथ पुलिस ने 36 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर […]
September 20, 2022 जनजागरुकता रथ को विधायक आकाश विजयवर्गीय ने दिखाई हरी झंडी
इंदौर : शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक यात्रियों को लाभ मिले इस हेतु नगर […]
January 7, 2022 यातायात पुलिस की छात्रों से अपील स्वयं सुरक्षित रहें, दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
इंदौर : यातायात प्रबंधन की एजूकेशन विंग के प्र.आर. रणजीत सिंह व सुमंत सिह ने सेंट पाल […]
May 17, 2021 लगातार कम हो रहा कोरोना का प्रकोप, रिकवर होने वालों की बढ़ी तादाद
इंदौर : प्रदेश के साथ इंदौर में भी कोरोना का प्रकोप घटने लगा है। बीते 4-5 दिनों से […]
July 10, 2025 राजा हो या रंक शिव के लिए सभी समान हैं
🔺डॉ. रीना रवि मालपानी🔺
आदि अनंत अविनाशी शिव की महिमा तो सर्वथा विख्यात है। महादेव की […]
September 30, 2019 मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या करनेवाले दरिंदे को सुनाई गई फांसी की सजा इंदौर : मुंहबोली भांजी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले दरिंदे मामा हनी उर्फ […]
October 1, 2024 नवरात्रि में माताजी की टेकरी पर दर्शन के लिए आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे समुचित प्रबंध
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के संवाद कार्यक्रम में देवास के आला अधिकारियों ने किया आश्वस्त […]