इंदौर : अपने विवाह की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर शहर के एक दंपति ने अपनी माँ के संकल्प को पूरा करने के लिए 18 जोड़ों का विवाह कराने का संकल्प लिया है। वरिष्ठ समाज सेवी प्रेमसुख गोयल ने बताया की उनके पुत्र और पुत्रवधू पीयूष निधि गोयल की विवाह की 25वीं वर्षगांठ पर 18 ऐसी कन्याओं का विवाह किया जा रहा है जो आर्थिक रूप से असमर्थ और दिव्यांग हैं।
समाज सेवी प्रेमसुख गोयल ने बताया कि पुत्र पीयूष गोयल की माताजी स्व. संतोष गोयल की प्रेरणा से यह आयोजन “अनन्यबंधन” के तत्वावधान में किया जा रहा है। विवाह समारोह 18 अप्रैल, शुक्रवार को शहर के सिल्वर स्प्रिंग फेस 2 स्थित द ग्रैंड स्वस्तिक गार्डन में आयोजित होगा। शाम को गोधूलि बेला में 18 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। नवयुगलों को गृहस्थी के सभी उपयोगी सामान के साथ योग्य उपहार भी आशीर्वाद स्वरुप दिए जाएंगे।
इस अवसर पर वर वधु को आशीर्वाद देने हेतु उनके रिश्तेदार, प्रदेश और शहर के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
Related Posts
June 24, 2020 थम नहीं रहा कोरोना से मौतों का क्रम, 4 और मरीजों की थमीं सांसें इंदौर : कोरोना से डेथ रेट याने मृत्यु दर के मामले में इंदौर अभी भी आगे बना हुआ है। ऐसा […]
February 20, 2024 जोश – खरोश के साथ मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती
विभिन्न स्थानों से निकली वाहन रैलियां।
जय भवानी - जय शिवाजी के नारे हुए […]
January 22, 2021 उपभोक्ताओं से मिलकर ऊर्जा मंत्री ने लिया समस्याओं का जायजा, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
इंदौर : प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिहं तोमर ने कहा है कि बिजली उपभोक्ताओं की […]
November 28, 2023 कार्तिक पूर्णिमा पर असंख्य दीपों की रोशनी में जगमगाया श्री लक्ष्मी – वेंकटेश देवस्थान
प्रभु पधारे धरा पर भक्तों के साथ दीपावली मनाने।
भक्तों ने दीपदान कर लिया […]
May 2, 2022 बीजेपी के बूथ त्रिदेव और सायबर योद्धाओं का प्रशिक्षण सम्पन्न
इंदौर : कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष के तहत प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार 30 अप्रैल […]
March 7, 2020 इंदौर प्रेस क्लब के त्रैवार्षिक चुनाव के लिए रविवार को होगा मतदान इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब के त्रैवार्षिक चुनाव रविवार 08 मार्च 2020 को संपन्न होंगे। […]
October 1, 2020 काश ऐसा होता…..
🔹 नरेंद्र भाले 🔹
काश ,यदि, ऐसे शब्द हैं जिनका वास्तविक जीवन में बेमतलब तथा अफसोस […]