पंजाब के सीएम भगवंत मान सहित चुनिंदा मेहमान विवाह समारोह में हुए शामिल।
नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता शादी के बंधन में बंध गई है। उन्होंने अपने सहपाठी रहे संभव जैन के साथ सात फेरे लिए। एक पांच सितारा होटल में संपन्न हुई इस शादी में वर – वधू पक्ष के परिवार, रिश्तेदार और सीमित संख्या में मेहमान शामिल हुए। इनमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनीष सिसोदिया प्रमुख थे। संगीत समारोह में केजरीवाल दंपत्ति और भगवंत मान ने डांस भी किया। 20 अप्रैल को विवाह का रिसेप्शन रखा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक हर्षिता केजरीवाल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा से स्कूली शिक्षा प्राप्त की। 2014 में IIT-JEE में 3322वीं रैंक के साथ IIT दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। उन्होंने संभव जैन के साथ स्टार्टअप भी शुरू किया है, जो अब उनके पति हैं। संभव भी IIT दिल्ली से पढ़े हैं और एक निजी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट रह चुके हैं।
Related Posts
September 30, 2020 पंजाब के किंग्स पर भारी पड़े राजस्थान के रॉयल्स
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
इसे कहते हैं नहले पर दहला। बल्लेबाजी का अभूतपूर्व आतिशबाजी नजारा। […]
December 15, 2023 महापौर से मिले ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलिस
विभिन्न समसामयिक विषयों पर की चर्चा।
एलिस ने की इंदौर के स्वच्छता मॉडल की […]
July 15, 2023 मां कहती है, गंगा मैया सबकी मैया होती है..
कवि एवं गीतकार अमन अक्षर ने अभिनव कला समाज में किया एकल काव्य पाठ,
रामगीत सुन कर झुम […]
May 22, 2021 कमलनाथ ने दोहराया कोरोना से एक लाख मौतों का आरोप, प्रदेश सरकार को गलत साबित करने की दी चुनौती
उज्जैन : शनिवार को उज्जैन पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की […]
January 11, 2019 वैचारिक युद्ध है 2019 का लोकसभा चुनाव- शाह नई दिल्ली: 2019 का चुनाव एक तरह का वैचारिक युद्ध है। यह दो विचारधाराओं की लड़ाई है। इस […]
January 2, 2022 मनभावन नृत्य प्रस्तुतियों के साथ अंजाम तक पहुंचा मालवा उत्सव
इंदौर : मालवा उत्सव का आगाज जिस भव्य अंदाज में हुआ था, समापन भी उसी भव्यता के साथ हुआ। […]
August 30, 2020 कलेक्टर ने तय किए कोरोना टेस्टिंग के रेट, ढाई हजार रुपए से ज्यादा नहीं ले सकेंगे निजी लैब इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने निजी अस्पतालों और लैब में मरीजों के की जा रही मनमानी वसूली […]