वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन इंडिया ने की मांग, उज्जैन में फूंका आतंकवाद का पुतला।
उज्जैन : जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए कायराना आतंकी हमले के खिलाफ देशभर में उबाल है। गुरुवार को उज्जैन के छत्री चौक पर वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन इंडिया ने आतंकियों और उनके पनाहगार मुल्क पाकिस्तान के खिलाफ जबर्दस्त नारेबाज़ी की और आतंकवाद का पुतला जलाया। इस दौरान केंद्र सरकार से निर्णायक कार्रवाई की मांग की गई।
फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने तल्ख तेवरों में कहा अब बस बहुत हुआ। अब ज़रूरत है सुदर्शन चक्र उठाने की। जरूरत पड़ी तो हम भी सरहद पर जाकर लड़ने के लिए तैयार हैं।
जिला अध्यक्ष रोहित मित्तल ने घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह हमला सीधे-सीधे हमारी सहनशीलता की परीक्षा है। उन्होंने सरकार से मृतकों को सम्मानजनक मुआवज़ा देने और दोषियों को जहन्नुम भेजने की मांग की।
प्रदर्शन में संगठन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जिनमें सोनू मालवीय, लड्डू गुरु, मनोज चौरसिया, पंकज धनोतिया, ऋषि गुरु, मयंक पवार, अजय राय, प्रवीण राय, कालू माली, डॉ. अनिल जैन, दीपक कोठारी, संजय राव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
Related Posts
April 13, 2022 भाजयुमो ने फूंका दिग्विजय सिंह का पुतला, एमजी रोड थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
इंदौर : कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह के खरगौन की घटना को लेकर गलत ट्वीट करने और समाज […]
February 2, 2023 मुख्यमंत्री के समक्ष इंदौर पुलिस ने मूक – बधिर दिव्यांगों के लिए प्रारंभ किए नवाचार का दिया प्रेजेंटेशन
इंदौर पुलिस के नवाचार को मिली प्रशंसा।
इंदौर : मूक बधिर और श्रवण बाधित दिव्यांगजनों […]
February 19, 2024 लोक कल्याण को समर्पित रहा छत्रपति शिवाजी महाराज का शासन
जब तक गांव जीवित रहेंगे, लोक संस्कृति जीवित रहेगी।
नर्मदा साहित्य मंथन के तीसरे और […]
February 22, 2020 महाशिवरात्रि पर शिव सन्देश यात्रा के जरिये जगाया गया सद्भावना का अलख इंदौर : ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के युवा प्रभाग के बैनर तले 'मेरा भारत […]
November 19, 2021 शराब दुकान पर डकैती डालने की योजना बनाते पकड़ाए 5 बदमाश, हथियार व चोरी के 4 दोपहिया वाहन भी बरामद
इंदौर : चंदन नगर पुलिस ने बड़ी वारदात को अंजाम देने से पूर्व ही डकैती की योजना बनाते 05 […]
September 29, 2023 इंदौर प्रेस क्लब में विराजित गणपति बप्पा को दी गई भावभीनी विदाई
इंदौर : पिछले 10 दिनों से इंदौर प्रेस क्लब परिसर स्थित मां सरस्वती मंदिर में चल रहे दस […]
January 12, 2024 आबकारी विभाग ने बरामद की हजारों रुपए मूल्य की देशी मदिरा
इंदौर : आबकारी विभाग ने शांति नगर स्थित एक मकान पर छापा मारकर हजारों रुपए मूल्य की अवैध […]