डोमिनेटर टीम को 06 विकेट से हराया।
चिराग खंडेलवाल रहे मेन ऑफ द मैच।
इंदौर : KPL क्रिकेट टूर्नामेंट में सेवा क्लब ने खिताब पर कब्जा जमाया। फायनल में उसने डॉमिनेटर टीम को 06 विकेट से पराजित किया।
विराट टर्फ कैफे (एयरपोर्ट के सामने) पर खेले गए फाइनल मुकाबले में सेवा क्लब ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। प्रतिद्वंदी टीम डोमिनेटर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 08 ओवर में 65 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेवा क्लब की टीम ने 04 विकेट पर 66 रन बनाए और 06 विकेट से डोमिनेटर को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।सेवा क्लब के चिराग खंडेलवाल ने 32 गेंद में 43 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 छक्के लगाए।
फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण किया गया। मैन ऑफ द सीरीज अक्षय खंडेलवाल, बेस्ट बॉलर यश चाचा, मैन ऑफ़ द मैच चिराग खंडेलवाल और बेस्ट फील्डर का पुरस्कार मयंक खंडेलवाल को दिया गया। विजेता टीम को ₹21000 साथ ट्रॉफी प्रदान की गई! उपविजेता टीम को ₹11000 नगद और ट्रॉफी दी गई। पुरस्कार वितरण समारोह में अशोक खंडेलवाल, धीरज खंडेलवाल, लवेश खंडेलवाल, दीपक खंडेलवाल ,हरीश गुप्ता, विपिन मेथी, चेतन खंडेलवाल, महिला इकाई की अध्यक्ष भारती कासलीवाल एवं सचिव अंजू खंडेलवाल सअतिथि के बतौर उपस्थित रहे।
Related Posts
July 31, 2020 सैम्पलिंग, टेस्टिंग बढ़ते ही सौ के पार हुई संक्रमितों की तादाद इंदौर : कई दिनों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सैम्पलिंग और टेस्टिंग में तेजी लाई। जैसे ही […]
July 5, 2022 06 जुलाई को नगर की सरकार के लिए होगा मतदान,किए गए समुचित इंतजाम
नगर निगम इंदौर के चुनाव में 18 लाख 35 हजार अधिक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का […]
May 21, 2022 त्रि स्तरीय पंचायतों के आरक्षण की प्रक्रिया 25 मई को
इंदौर : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशानुसार इंदौर जिले में त्रि-स्तरीय […]
May 27, 2021 मंत्री समूह की बैठक में प्रदेश को अनलॉक करने को लेकर लिए गए अहम निर्णय
भोपाल : प्रदेश में 1 जून से अनलॉक को लेकर मंत्री समूह की बैठक हुई। बैठक में अनलॉक को […]
August 5, 2020 कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा फिर सौ के पार, 2 मरीजों ने तोड़ा दम..! इंदौर : मंगलवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर उछाल आया।संक्रमितों का आंकड़ा […]
May 16, 2019 गोडसे पर प्रज्ञा के बयान से बीजेपी ने किया किनारा इंदौर: साध्वी प्रज्ञा के नाथूराम गोडसे को लेकर दिए गए बयान ने एक बार फिर बीजेपी को संकट […]
May 31, 2022 इंदौर गौरव दिवस पर हाथ ठेला लेकर निकले सीएम शिवराज..
आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए इकठ्ठे किए खिलौने व अन्य सामग्री
इंदौर : मंगलवार को देवी […]