31 करोड़ की आएगी लागत, टेंडर जारी।
शहर में यही रेलवे क्रॉसिंग था शेष, जिसपर नहीं था ओवरब्रिज।
सांसद शंकर लालवानी ने जताया केंद्र व रेल मंत्री का आभार।
इंदौर : इंदौर के केशरबाग रेलवे क्रॉसिंग पर जल्द ही 31 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। इसका टेंडर जारी कर दिया गया है। इससे इस व्यस्त मार्ग पर रोज़ाना लगने वाला ट्रैफिक जाम खत्म होगा और वाहनों की आवाजाही सुगम हो सकेगी।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से इंदौर जिले के लगभग सभी प्रमुख रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का काम या तो पूरा हो चुका है या फिर प्रक्रिया में है। उनका कहना है कि, “हमारा लक्ष्य है कि आने वाले समय में इंदौर ऐसा जिला बने जहाँ एक भी रेलवे फाटक पर ट्रैफिक रुके नहीं।” शहर में केशरबाग ही ऐसा रेलवे क्रॉसिंग बचा था, जिसपर ओवरब्रिज नहीं बना था। अब जल्द ही इसपर भी ब्रिज बनने का रास्ता साफ हो गया है।
सांसद लालवानी ने इस आरओबी की मंज़ूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इंदौर अब सिर्फ स्वच्छता में ही नहीं, कनेक्टिविटी में भी देश का अग्रणी शहर बनने की ओर अग्रसर है।
Related Posts
November 8, 2022 मप्र में 20 नवंबर को प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा
भारतवासियों का आर्शीवाद पाने का अभियान है, भारत जोड़ो यात्रा।
पूरे उत्साह से यात्रा […]
March 15, 2021 हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने भी निकाय चुनाव की आरक्षण अधिसूचना पर लगाई रोक
इंदौर : मप्र में होने वाले स्थानीय निकायों के चुनाव टलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। […]
December 22, 2023 एमजीएम मेडिकल कॉलेज का प्लेटिनम जुबिली समारोह 06 व 07 जनवरी को
देश विदेश से 1000 से अधिक पूर्व छात्र करेंगे शिरकत।
एमजीएम को और अधिक सुंदर व आधुनिक […]
April 7, 2019 कमलनाथ के करीबियों पर छापों के बाद गरमाई सियासत इंदौर: मप्र के सीएम कमलनाथ के करीबियों के ठिकानों पर देशभर में आयकर विभाग की छापेमारी से […]
January 22, 2025 रामेश्वर पटेल स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 08 फरवरी को
अधिवक्ताओं की टीमें कर सकेंगी शिरकत।
श्री गीता रामेश्वर ट्रस्ट, मप्र राज्य अधिवक्ता […]
July 11, 2024 कांग्रेस में बचे हिंदू राहुल गांधी के हिंदू विरोधी अभियान का हिस्सा न बनें : डॉ. जैन
नई दिल्ली : विश्व हिंदू परिषद के केन्द्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने राहुल […]
January 26, 2021 हेमू कालानी तिराहे पर भी मनाया गया गणतंत्र दिवस, राम मंदिर निर्माण की खुशी में बांटी गई मिठाई
इंदौर : राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर संस्था टीम शिव शंकर के बैनर तले कलेक्टर […]