पांच समाजसेवियों का होगा सम्मान।
इंदौर : श्री बिजासन क्षेत्र माहेश्वरी समाज, इंदौर का स्नेह सम्मेलन रविवार 15 जून को होने जा रहा है। इस दौरान समाजसेवियों का सम्मान भी किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष महेश राठी ने बताया कि महेश नगर स्थित मांगलिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में समाजसेवी अजय सारडा और गोपाल सिंगी अतिथि के बतौर मौजूद रहेंगे। इस दौरान जयनारायण दम्मानी, लक्ष्मण माहेश्वरी, राधाकिशन सोनी और रामकृष्ण लालावत को समाज के हित में किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में बिजासन क्षेत्र के तमाम माहेश्वरी बंधु शिरकत करेंगे। समाज के समक्ष विद्यमान चुनौतियों और समस्याओं पर भी कार्यक्रम में विचार किया जाएगा। अंत में स्नेहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
Related Posts
March 24, 2023 कलेक्टर कार्यालय में गबन का आंकड़ा पहुंचा 5 करोड़ के पार
मुख्य आरोपी लेखा शाखा का बाबू मिलाप गिरफ्तार, 29 के खिलाफ प्रकरण दर्ज।
इंदौर : […]
September 19, 2021 दो पहिया वाहन चुराकर बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक लाख रुपए कीमत की दो मोटरसाइकिल बरामद
इंदौर : दोपहिया वाहन चुराने वाले शातिर वाहन चोर को क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना सदर बाजार […]
November 28, 2019 महाराष्ट्र में ठाकरे राज, उद्धव ने ली सीएम पद की शपथ मुम्बई : दादर के शिवतीर्थ याने शिवाजी पार्क पर गुरुवार शाम अद्भुत नजारा था। यहां खूबसूरत […]
June 23, 2021 इंदौर में न्यूनतम स्तर पर पहुंचा कोरोना संक्रमण, तीन सौ से कम हुए उपचार रत संक्रमित मरीज
इंदौर : कोरोना संक्रमण के सिमटते दायरे के बावजूद सतर्कता और सावधानी बरतने की बेहद जरूरत […]
May 21, 2022 माहेश्वरी युवा संगठन की रात्रिकालीन सॉफ्ट बॉल क्रिकेट स्पर्धा का आगाज
इंदौर : माहेश्वरी युवा संघठन संयोगितागंज द्वारा आयोजित रात्रिकालीन सॉफ्ट बॉल क्रिकेट […]
October 30, 2022 10 हजार का इनामी शराब कारोबारी रिंकू भाटिया गिरफ्तार
इंदौर : शराब कारोबारी और गुरूसिंघ सभा के अध्यक्ष रिंकू भाटिया को पुलिस ने इंदौर […]
May 27, 2023 मोदी सरकार के 09 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी चलाएगी जनसंपर्क अभियान
हितग्राहियों के होंगे सम्मेलन।
मोदी सरकार की उपलब्धियों से जनता को कराया जाएगा […]