तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, अब तक 108 की मौत

  
Last Updated:  June 19, 2025 " 02:16 pm"

20 हजार से अधिक लोग हो चुके हैं संक्रमित।

नई दिल्ली : भारत के 28 राज्यों में कोरोना फैल चुका है। मौत के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 11 मरीजों ने जान गंवाई। केरल में 7, दिल्ली, छत्तीसगढ़, एमपी, महाराष्ट्र में 1-1 मरीज की मौत हुई है। जनवरी 2025 से अब तक 20,976 लोग संक्रमण की चपेट में आए। 13,604 स्वस्थ हो चुके हैं। 7,264 कोरोना से लड़ रहे हैं। कोरोना से अब तक 108 लोग जान गंवा चुके हैं। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और आयुष मंत्रालय सतर्क है। सभी राज्यों को ऑक्सीजन, आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर और जरूरी दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

जानिए किस प्रदेश में कितने मरीज।

केरल में सबसे ज्यादा 1920 एक्टिव केस हैं। गुजरात 1433, पश्चिम बंगाल 747, और दिल्ली में 649 एक्टिव मामले हैं। राजस्थान 222, आंध्र प्रदेश 95, असम 25, बिहार 38, चंडीगढ़ 2, छत्तीसगढ़ 51, गोवा 6, हरियाणा 91, जम्मू और कश्मीर 15, झारखंड 31, कर्नाटक 591, लद्दाख 4, मध्य प्रदेश 134, महाराष्ट्र 540, मणिपुर 13, ओडिशा 50, पुदुचेरी 9, पंजाब 27, सिक्किम 58, तमिलनाडु 220, तेलंगाना 10, त्रिपुरा 2, उत्तराखंड 6 और उत्तर प्रदेश में 275 लोग कोरोना से जंग लड़ रहे हैं।

जानिए कहां, कितनी मौत।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बच्चे को जन्म देने के एक दिन बाद महिला (27 साल) की कोविड से मौत हो गई। कोरोना के नए वैरिएंट से जनवरी 2025 से अब तक 108 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रविवार को 11 मरीजों ने जान गंवाई। केरल में 7 और दिल्ली, छत्तीसगढ़, एमपी, महाराष्ट्र में 1-1 मौत हुई है। शनिवार को 10 मौतें हुई थीं। अब तक सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 28 लोगों की मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ 1, दिल्ली 12, गुजरात 2, झारखंड 1, कर्नाटक 11, केरल 35, एमपी 4, , पंजाब 2, राजस्थान 2, तमिलनाडु 7, यूपी 2 और बंगाल में 1 मरीज ने जान गंवाई है।

इस तरह बढ़ता गया कोरोना।

भारत में 12 मई को कोरोना के 164 केस थे। 19 मई को संख्या 257 हो गई। 26 मई को एक्टिव केस 1009 हो गए। मौतों की संख्या 7 थी। 2 जून को एक्टिव केस 3,976 हो गए। कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 34 हो गई। 5 जून को 564 नए मरीज मिले। एक्टिव केस बढ़कर 4,866 हो गए। मरने वालों की संख्या 51 थी। 6 जून को सक्रिय मरीजों की संख्या 5,364 हुई। मरने वालों की संख्या 55 थी। 9 जून को कोरोना के एक्टिव केस 6,491 हो गए। कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 65 है। 10 जून को एक्टिव केस 6,815 हैं। 68 लोग जान गंवा चुके हैं। 12 जून को एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 7,151 हो गई। 77 लोग जान गंवा चुके हैं। 16 जून को मरीजों की संख्या 7,264 हो गई। कुल 108 लोग जान गंवा चुके हैं।

कितना खतरनाक है जेएन.1 वैरिएंट।

जेएन.1 वैरिएंट की वजह से कोविड के मामलों में इजाफा हुआ है, जो ओमिक्रॉन BA.2.86 वैरिएंट का वंशज है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो JN.1 वैरिएंट के लगभग 30 म्यूटेशन हैं। इनमें से LF.7 और NB.1.8 हैं। हाल में इन कॉमन वैरिएंट के मामले सामने आए हैं। BA.2.86 तो तेजी के साथ फैलता है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *