इंदौर : सत्ता के गलियारों में हड़कम्प मचा देने वाले हनी ट्रैप मामले में अदालत ने पुलिस को दो आरोपियों आरती व श्वेता पति विजय के वॉइस और हैंडराइटिंग सैंपल लेने की अनुमति दे दी है।
बचाव पक्ष के वकीलों ने ली थी आपत्ति।
सोमवार को केस से जुड़ी पांचों महिला आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जेएमएफसी मनीष भट्ट की अदालत में पेशी हुई थी। उस दौरान पुलिस ने लिखित आवेदन पेश करते हुए आरोपी आरती दयाल के वॉइस और श्वेता पति विजय के हैंडराइटिंग सैंपल लेने की अनुमति मांगी थी। आरती के वकील घनश्याम गुप्ता व अखिल गोधा और श्वेता पति विजय के वकील धर्मेन्द्र गुर्जर ने इसपर आपत्ति जताते हुए जवाब पेश करने के लिए एक दिन का समय मांगा था। मंगलवार को बचाव पक्ष ने लिखित जवाब पेश करने के साथ अपने तर्क रखते हुए पुलिस की मांग को गलत ठहराया। पुलिस की ओर से जिला अभियोजन अधिकारी मो. अकरम शेख ने बचाव पक्ष की दलीलों का जवाब देते हुए न्याय दृष्टान्त पेश करने के साथ आगे की जांच के लिए वॉइस और हैंडराइटिंग सैंपल को जरूरी बताया।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरती दयाल के वॉइस और श्वेता पति विजय के हैंडराइटिंग सैंपल लेने की अनुमति पुलिस को प्रदान कर दी। अब पुलिस जेल में जाकर दोनों के सैंपल लेगी। इस बीच न्यायिक हिरासत में जेल में बंद पांचों महिला आरोपियों की पेशी की अगली तारीख 24 अक्टूबर तय की गई है।
Related Posts
February 2, 2020 हजारों लोगों ने निहारी विभिन्न किस्म के गुलाबों की खूबसूरती इंदौर : मालवा रोज सोसायटी द्वारा उद्यानिकी विभाग के सहयोग से यशवंत क्लब के स्मैश हॉल में […]
August 13, 2020 गड़रिए की बकरी जीप में उठाकर ले जाने वाले निगमकर्मी रिमूवल विभाग में अटैच इंदौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह ने भेड बकरी […]
July 14, 2021 अब व्हाइट टाइगर को खुले माहौल में देख सकेंगे दर्शक, बड़े पिंजरे में किया गया है शिफ्ट
इंदौर : शहर के नवलखा स्थित की कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय जूलॉजिकल पार्क में आनेवाले […]
July 9, 2020 चीनी राखी के मुकाबले स्वदेशी राखी लांच करेंगे सांसद लालवानी इंदौर : एकतरफ हमारे जवान चीन से लड़ाई लड़ रहे हैं और हम चीन में बनी राखी भाई-बहन के इस […]
February 7, 2025 मालवांकुर सेवा प्रकल्प का औपचारिक आगाज
इंदौर : मालवांकुर सेवा प्रकल्प के पोस्टर विमोचन एवं वार्षिक कार्यक्रम 'संरचना' का […]
June 3, 2025 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी आईआरसीटीसी उपलब्ध कराएगा भोजन सुविधा
ऑनलाइन बुकिंग के जरिए यात्री ले सकेंगे इस सुविधा का लाभ।
IRCTC ने शुरू की नई सर्विस, […]
March 24, 2021 छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ाई बस, 5 जवान शहीद
रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में मंगलवार को नक्सलियों ने सुरक्षा […]