रक्षाबंधन पर भी 250 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ऐलान।
खरगौन में 266 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन।
इंदौर :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया है कि प्रदेश सरकार रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त राशि देगी, वहीं अक्टूबर में दिवाली से लाडली बहनों को हर माह 1500 रुपए दिए जाएंगे। आनेवाले समय में इस राशि को बढ़ाकर तीन हजार रुपए प्रतिमाह कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को खरगौन जिले के बेड़ियां में विश्व सिकल सेल दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 266 करोड़ रुपए लागत के 24 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उन्होंने सिकल सेल के मरीजों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति के प्रमाण पत्र और अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया।
कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक सचिन बिरला, राजकुमार मेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि,नेता व अधिकारी मौजूद थे।
Related Posts
July 27, 2023 मनीषपुरी से रिंग रोड तक 40 फीट चौड़ी सड़क का बदला जा रहा अलाइनमेंट
बीजेपी नेता अशोक डागा के दबाव में निगम अधिकारी बदल रहे हैं सड़क का […]
August 16, 2023 15 दिन में नियमितीकरण नहीं हुआ तो सड़क पर उतरेंगे तुलसी नगर के रहवासी
नियमितीकरण में हो रहे विलंब से व्यथित तुलसी नगर के रहवासियों ने लिया अनशन, उपवास का […]
February 13, 2019 75+ और 80+ पुरुष वर्ग में कर्नाटक का दबदबा इंदौर: अभय प्रशाल में खेली जा रही 26 वी राष्ट्रीय मास्टर्स टेबल टेनिस स्पर्धा के टीम […]
September 1, 2020 अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ बप्पा को दी गई विदाई इंदौर : कोरोना संक्रमण के कारण इस बार गणेशोत्सव की वह धूम देखने को नहीं मिली, जिसके लिए […]
March 3, 2024 उच्च न्यायालय में 09 मार्च को लगेगी नेशनल लोक अदालत
इंदौर : उच्च न्यायालय की खण्डपीठ इंदौर में 09 मार्च 2024 शनिवार को नेशनल लोक अदालत का […]
October 11, 2020 सीएम की सभा में सेवाएं देना पड़ा महंगा, उपायुक्त सहित दो निलंबित, एक की नौकरी गई
इंदौर : बिंजलिया रिसॉर्ट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा के लिए नगर निगम के […]
April 3, 2022 मोघे- मूलचंदानी ने भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव शोभायात्रा का किया स्वागत
इंदौर : भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा का जगह- जगह मंच […]