रक्षाबंधन पर भी 250 रुपए अतिरिक्त मिलेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ऐलान।
खरगौन में 266 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन।
इंदौर :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया है कि प्रदेश सरकार रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त राशि देगी, वहीं अक्टूबर में दिवाली से लाडली बहनों को हर माह 1500 रुपए दिए जाएंगे। आनेवाले समय में इस राशि को बढ़ाकर तीन हजार रुपए प्रतिमाह कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को खरगौन जिले के बेड़ियां में विश्व सिकल सेल दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 266 करोड़ रुपए लागत के 24 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उन्होंने सिकल सेल के मरीजों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति के प्रमाण पत्र और अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया।
कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक सचिन बिरला, राजकुमार मेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि,नेता व अधिकारी मौजूद थे।
Related Posts
September 29, 2022 एमडी ड्रग मामले के फरार तीन बदमाश गिरफ्तार,आरोपियों पर 12 हजार का था इनाम
इंदौर : 70 करोड़ की MD drugs के मामले में फरार व उद्घोषित इनामी 03 आरोपी, क्राइम ब्रांच […]
September 29, 2024 तिरुमाला के लड्डू प्रसाद में चर्बी की मिलावट के खिलाफ निकाली गई रैली
शहर के तमाम संत - महात्मा और श्रद्धालुओं ने की रैली में शिरकत ।
कलेक्टर कार्यालय पर […]
August 16, 2021 कांग्रेस कार्यालय पर विनय बाकलीवाल ने किया ध्वजारोहण
इंदौर : स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगाँठ के अवसर पर इंदौर शहर व जिला काँग्रेस कार्यालय […]
April 27, 2022 नगर निगम के साथ मिलकर जल संरक्षण अभियान को गति देगा बीएसएफ
इंदौर : नगर पालिका निगम इंदौर जल संरक्षण के अभियान को पूरी गंभीरता के साथ चला रहा है। […]
May 20, 2020 प्रवासी मजदूरों की मदद में तरुण मंच ने भी निभाई अग्रणी भूमिका इंदौर : ( सुनील धर्माधिकारी) मुम्बई, पुणे, सूरत जैसे शहरों से उत्तरप्रदेश, बिहार जैसे […]
October 25, 2024 इंदौर वासियों के लिए कौतूहल का सबब बनीं हुई है डबल डेकर बस
शहर के विभिन्न मार्गों पर जारी है ट्रायल रन, रूट का अंतिम फैसला बोर्ड बैठक में […]
August 11, 2021 इंदौर को आसपास के शहरों से जोड़ने के लिए रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम की लालवानी ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाई मांग
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर और आसपास के शहरों के लिए रीजनल रैपिड ट्रांजिट […]