अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज और संबद्ध संस्थानों में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए।
प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. अनुपमा दवे की उपस्थिति में, विशेष अतिथि डॉ. रीता शर्मा (योग विशेषज्ञ) के मार्गदर्शन, योग सहायक कु. आरती नागर के सहयोग से विभिन्न प्रकार के योगासनों का अभ्यास नवीन अकादमिक भवन में किया गया।
डॉ. अनुपमा दवे एवं डॉ. रीता शर्मा ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे। संचालन डॉ. अजय भट्ट ने किया। योगसत्र में महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. श्वेता वालिया, डॉ. अजय सोनी, डॉ. दीपा जोशी, डॉ. आकांक्षा थोरा, डॉ. सुनील जायसवाल, डॉ. बाहुबली जैन, डॉ. नरेंद्र वर्मा और UG-PG के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने भागीदारी की। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के फिजियोलॉजी विभाग और योग समिति द्वारा किया गया।
Facebook Comments









