फाइनल में सुधीर वर्मा को किया पराजित।
इंदौर : मीडिया सीरीज बैडमिंटन प्रीमियर लीग सीजन – 5 का खिताब रफी मोहम्मद शेख ने जीता। फाइनल में उन्होंने सुधीर वर्मा को पराजित किया। रफी मोहम्मद शेख ने लगातार तीसरे वर्ष इस खिताब को जीता है।
फाइनल में पहला गेम सुधीर वर्मा ने जीतकर रोमांच बढ़ा दिया था पर रफी मोहम्मद शेख ने अगले दोनों गेम व मैच जीतकर खेल पर अपनी मजबूत पकड़ को साबित कर दिया।
इसके पूर्व खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों रफी मोहम्मद शेख ने अनिल त्यागी और सुधीर वर्मा ने धर्मेश यशलहा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
स्पर्धा का पुरस्कार वितरण इंदौर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष और स्पर्धा के आयोजक दीपक कर्दम, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, वरिष्ठ खेल पत्रकार राजू घोलप, अंकुर जायसवाल और अन्य की उपस्थिति में किया गया। विजेता खिलाड़ी को ट्रॉफी और वाशिंग मशीन व उपविजेता को रनर अप ट्रॉफी और ओवन पुरस्कार स्वरूप भेंट किए गए। अहम बात ये रही कि स्पर्धा में भाग लेने वाले सभी मीडियाकर्मियों को भी पुरस्कार दिए गए। स्पर्धा का आयोजन देवी अहिल्या विवि के खंडवा रोड स्थित बैडमिंटन हॉल में किया गया था।
Related Posts
March 18, 2021 सकारात्मक और मूल्यनिष्ठ पत्रकारिता के आधार स्तंभ थे स्व. कमल दीक्षित
इंदौर प्रेस क्लब एवं ब्रह्माकुमारीज मीडिया प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि […]
January 16, 2024 कलेक्टर ने 06 दिव्यांगो को स्वीकृत की रिट्रोफिटेड स्कूटी
दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम को उपलब्ध कराई जाएगी क्रिकेट किट।
जरूरतमंदों को 2 लाख 10 […]
November 4, 2022 सानंद न्यास की गोष्ट सांगा प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को होगा
विजेता प्रतिभागियों दिए जाएंगे आकर्षक पुरस्कार।
इन्दौर : संस्कृति सरंक्षण के […]
August 15, 2022 स्वतंत्रता दिवस पर योग साधकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, किया ध्वजारोहण
इंदौर : स्वतंत्रता दिवस की 76 वी वर्षगांठ पर शहरभर में झंडावंदन के कार्यक्रम आयोजित किए […]
November 27, 2021 टंट्या मामा बलिदान दिवस के कार्यक्रम को लेकर सीएम ने दिए दिशा- निर्देश
इंदौर : मुख्यमंत्री शनिवार को शिवराज सिंह चौहान इंदौर आकर ग्वालियर के लिए रवाना हुए। […]
September 30, 2021 देश के टॉप तीन राज्यों मप्र को लाना है लक्ष्य, एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव में बोले मंत्री दत्तीगांव
इंदौर : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मध्यप्रदेश में उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने […]
October 4, 2022 चरम पर पहुंचा माता भक्ति का उल्लास, महानवमी पर किया गया कन्या पूजन
इंदौर : शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन महानवमी पर घरों, मंदिरों और पांडालों में हवन - पूजन […]