फाइनल में सुधीर वर्मा को किया पराजित।
इंदौर : मीडिया सीरीज बैडमिंटन प्रीमियर लीग सीजन – 5 का खिताब रफी मोहम्मद शेख ने जीता। फाइनल में उन्होंने सुधीर वर्मा को पराजित किया। रफी मोहम्मद शेख ने लगातार तीसरे वर्ष इस खिताब को जीता है।
फाइनल में पहला गेम सुधीर वर्मा ने जीतकर रोमांच बढ़ा दिया था पर रफी मोहम्मद शेख ने अगले दोनों गेम व मैच जीतकर खेल पर अपनी मजबूत पकड़ को साबित कर दिया।
इसके पूर्व खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों रफी मोहम्मद शेख ने अनिल त्यागी और सुधीर वर्मा ने धर्मेश यशलहा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
स्पर्धा का पुरस्कार वितरण इंदौर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष और स्पर्धा के आयोजक दीपक कर्दम, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, वरिष्ठ खेल पत्रकार राजू घोलप, अंकुर जायसवाल और अन्य की उपस्थिति में किया गया। विजेता खिलाड़ी को ट्रॉफी और वाशिंग मशीन व उपविजेता को रनर अप ट्रॉफी और ओवन पुरस्कार स्वरूप भेंट किए गए। अहम बात ये रही कि स्पर्धा में भाग लेने वाले सभी मीडियाकर्मियों को भी पुरस्कार दिए गए। स्पर्धा का आयोजन देवी अहिल्या विवि के खंडवा रोड स्थित बैडमिंटन हॉल में किया गया था।
Related Posts
December 12, 2021 नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रतलाम रेल मंडल की दो ट्रेनें प्रभावित
इंदौर : उत्तर मध्य रेलवे के झांसी-कानपुर सेंट्रल खंड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण […]
June 14, 2024 महिला उद्यमियों और व्यवसाय प्रबंधकों के दल ने किया आईटी कंपनी का दौरा
आईटी क्षेत्र के बारे में विशेषज्ञों से हासिल की जानकारी, कंपनी के क्रियाकलापों का किया […]
February 28, 2021 मंत्री सिलावट ने बोरानाखेड़ी तालाब का किया निरीक्षण, गहरीकरण के दिए निर्देश
इंदौर: जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि वे अपने विभाग के माध्यम से […]
June 4, 2020 54 और मरीजों ने दी कोरोना को शिकस्त, श्रमिक क्षेत्र के हैं अधिकांश डिस्चार्ज मरीज इंदौर : कोरोना के खिलाफ जंग को जीतने के लिये इंदौर ने एक कदम और आगे बढ़ाया। गुरुवार को दो […]
August 31, 2019 जलधारीजी से खबरों को लेकर प्रतिस्पर्धा होती थी- कीर्ति राणा इंदौर (कीर्ति राणा) प्रेस क्लब का वह गोल्डन पीरियड था जब अध्यक्ष नईदुनिया और सचिव दैनिक […]
January 4, 2024 रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी में उमड़े लाखों श्रद्धालु
शहर का दक्षिण - पश्चिम क्षेत्र भक्तिमय उल्लास में हुआ सराबोर।
कड़ाके की ठंड में भी […]
October 19, 2021 ई- एफआईआर पर शिप्रा पुलिस ने वाहन चोर को पकड़ा, चोरी की मोटरसाइकिल जब्त
इंदौर : ई-एफआईआर से प्राप्त शिकायतों पर, इंदौर पुलिस द्वारा लागातार प्रभावी कार्रवाई की […]