विजयनगर थाना क्षेत्र की घटना।
बहु के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने रविवार को ही थाने पहुंची थी सास।
इंदौर : राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम अभी मीडिया की सुर्खियां बनीं हुई है इस बीच शहर में एक और खौफनाक मामला सामने आया है जिसमें एक बहू ने अपनी सास को फर्शी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया ।
मामला विजयनगर थाना क्षेत्र के श्रीराम नगर इंडिया गेट के पीछे का है । यह रहने वाली 45 वर्षीय गोमती चौधरी को उसी की बहु नेहा ने फर्सी (टाइल्स) मारकर मौत के घाट उतार दिया । बताया जाता है कि मृतक गोमती का पति, बेटा और बेटी बाहर गए हुए थे। घर पर सास – बहु ही थे। बहु नेहा ने अपनी सास की हत्या क्यों की, इसकी असल वजह तो फिलहाल पता नहीं चल पाई है लेकिन सास – बहु के बीच अनबन काफी समय से होना बताई गई। नेहा इतने गुस्से में थी कि उसने सास गोमती पर फर्शी से कई वार किए, जिससे सास गोमती लहूलुहान हो गई और एमवाय अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बहु को हिरासत में ले लिया है ।
बताया जा रहा है मृतक महिला आठ दिन पहले भी पुलिस को रिपोर्ट करवाने पहुंची थी।उसके बाद रविवार सुबह भी बहु की शिकायत लेकर गई थी। संभवतः इसी बात पर हुए विवाद के बाद बहु ने सास को मौत के घाट उतार दिया।
Related Posts
January 5, 2023 देहरादून से मुंबई शिफ्ट किए गए ऋषभ पंत, घुटने के लिगामेंट की होगी सर्जरी
नई दिल्ली : भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को देहरादून से मुंबई शिफ्ट किया […]
February 20, 2022 सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता में अग्रणी थे स्व. बालाराव इंगले, राजवाड़ा बचाने में निभाई थी अहम भूमिका
इंदौर प्रेस क्लब द्वारा स्व. इंगले के जन्मशताब्दी वर्ष पर परिसंवाद का आयोजन।
इंदौर : […]
February 22, 2019 युवा संवाद में कम रही युवाओं की मौजूदगी इंदौर: भारत के मन की बात जानने के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के सुझावों को […]
July 6, 2019 कमलनाथ सरकार के लिए भारी है आगामी एक माह- गोपाल भार्गव इंदौर: मप्र में कमलनाथ सरकार को 7 माह पूरे हो गए हैं पर एक भी वादा इस सरकार ने पूरा नहीं […]
July 13, 2020 लम्बी जद्दोजहद के बाद सीएम शिवराज ने मंत्रियों को किया विभागों का वितरण भोपाल : लम्बी जद्दोजहद के बाद सीएम शिवराज सिंह ने आखिर मंत्रियों को विभागों का बंटवारा […]
February 14, 2022 फ्लाइट से आकर चार पहिया वाहन चुरा ले जाने वाला बदमाश भरतपुर से पकड़ाया
इंदौर : चार पहिया वाहन चुराने वाला, अंतरराज्जीय शातिर वाहन चोर शेर सिंह मीणा उर्फ रतन […]
April 9, 2022 इंदौर पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता और हिमांशु द्विवेदी, इंदौर प्रेस क्लब के स्थापना दिवस समारोह में करेंगे शिरकत
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब के 60 वे स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने वरिष्ठ पत्रकार आलोक […]