इंदौर : सेंट्रल बैंक के सेवानिवृत कर्मचारियों का पारिवारिक मिलन समारोह स्थानीय जाल सभागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इंदौर के साथ ही,उज्जैन, देवास, महू के ढाई सौ से अधिक सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद संस्था के महा सचिव किशोर धर्माधिकारी ने सभी उपस्थित साथियों का स्वागत किया और आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए रक्त परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया।
इसके अलावा संस्था के विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले सदस्य शिवाजी मोहिते , शरद कटारिया, अशोक गोलाने, नंदकिशोर बर्वे एवं सत्यनारायण मंगल को स्वर्गीय एबी जोग स्मृति मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रमुख राजकिशोर सिंग ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, सेवानिवृत कर्मचारियों के योगदान व सभी रिटायरिज को सभी प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होने आग्रह किया कि सभी रिटायर्ड कर्मचारी मिलकर सेंट्रल बैंक की उत्तरोत्तर प्रगति में अपना योगदान देते रहे।
कार्यक्रम के दौरान गीत संगीत का आयोजन भी किया गया जिसमें पुराने एवं नए गीतों की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम का संचालन दीपक गंगराड़े द्वारा किया गया,आभार आशा तिवारी ने माना।
Related Posts
December 10, 2019 कलाकारों को आरोपी बनाने पर कलाकार बिरादरी ने जताया ऐतराज, SSP को सौंपा ज्ञापन इंदौर : हनी ट्रैप से जुड़ी खबरें छापने से गुस्साए शासन- प्रशासन ने जीतू सोनी को तबाह करने […]
May 30, 2023 प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए आपदा प्रबंधन के आयामों पर डाला जा रहा प्रकाश
आपदा प्रबंधन पर दिया जा रहा पांच दिवसीय प्रशिक्षण
एसजीएसआईटीएस व डीएमआई का संयुक्त […]
April 13, 2022 एपीआई के एचएसएन कोड को भी नोटिफिकेशन में करें शामिल- मूलचंदानी
इंदौर : बेसिक ड्रग डीलर्स एसोसिएशन, मप्र के महासचिव जेपी मूलचंदानी ने वाणिज्यिक कर […]
July 22, 2023 मोबाइल लूट की वारदातें करने वाले दो बदमाश धराए
इंदौर : मोबाइल फोन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश पुलिस थाना […]
July 29, 2022 लिवर की कमजोरी से होता है हेपेटाइटिस, वैक्सीन से हो सकता है बचाव
इंदौर : गुरुवार को वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे देश और दुनिया में मनाया गया। हेपेटाइटिस किसतरह […]
October 8, 2021 घटस्थापना के साथ मां दुर्गा की आराधना में डूबा इंदौर, मन्दिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
इंदौर : कोरोना काल के भयावह दौर के बाद जिंदगी पुनः पटरी पर लौटती नजर आ रही है। कारोबारी […]
May 11, 2021 WHO ने भारत में कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों पर जताई चिंता, कहा बेहद संक्रामक है भारतीय वेरिएंट
नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस के कारण स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। देश के इन […]