सप्ताह में प्रति शनिवार व रविवार को चलेगी।
यात्री देख सकेंगे कुदरत के मनभावन नज़ारे।
इंदौर : पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की माँग को ध्यान में रखते हुए पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 26 जुलाई, 2025 से प्रारंभ की जा रही है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को चलेगी।
रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि ट्रेन संख्या 52965 पातालपानी – कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 11.05 बजे पातालपानी से चलकर 13.05 बजे कालाकुंड पहुँचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 52966 कालाकुंड – पातालपानी हेरिटेज ट्रेन कालाकुंड से 15.34 बजे चलकर 16.30 बजे पातालपानी पहुँचेगी। इस ट्रेन में दो एसी चेयरकार C1 व C2 एवं तीन नॉन एसी चेयर कार D1 , D2 व D3 रहेंगे।
इस हेरिटेज ट्रेन में आने-जाने के लिए अलग-अलग टिकट लेना होगा। इस ट्रेन के एक दिशा के लिए एसी चेयर कार का किराया रु 265/- एवं नॉन एसी चेयर कार का किराया रू 20/- प्रति टिकट प्रति व्यक्ति रहेगा। इस ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्री कुदरत के खूबसूरत नजारों ( हरियाली से आच्छादित पहाड़, कलकल बहती नदी और पातालपानी का झरना आदि) का आनंद ले सकेंगे।
ट्रेन संख्या 52965/52966 पातालपानी- कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन की बुकिंग 24 जुलाई, 2025 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी।
Related Posts
November 24, 2023 विश्व हिंदू कांग्रेस का आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने किया शुभारंभ
24 से 26 नवंबर तक आयोजित है विश्व हिंदू कांग्रेस।
विभिन्न विषयों पर विद्वान वक्ता और […]
September 29, 2021 कांग्रेस ने रैली निकालकर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, पार्टी के नेताओं पर दर्ज प्रकरण वापस लेने की मांग की
इंदौर : कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ आए दिन दर्ज हो रहे प्रकरणों के साथ चिंटू चौकसे समर्थक […]
August 4, 2022 कुरियर का सामान चोरी कर बाजार में बेचने का प्रयास कर रहा आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : DTDC कुरियर में से समान चोरी करने वाला आरोपी, क्राइम ब्राँच इन्दौर की पकड़ में […]
January 18, 2022 चोरी, नकबजनी की वारदातें करने वाले चार आरोपी पकड़ाए, एक महिला भी शामिल
इंदौर : महिला सहित 04 शातिर अज्ञात नकबजन एवं चोर, क्राइम ब्रांच इंदौर के हत्थे चढ़ गए […]
February 18, 2020 कामचलाऊ सीएम हैं कमलनाथ, एक भी वादा नहीं कर पाए पूरा- शाहनवाज इंदौर : मप्र की जनता भी अब यह मानने लगी है कि बीजेपी के शासनकाल में विकास की जो धारा […]
July 3, 2021 कोरोना संक्रमण में आ रहा उतार- चढ़ाव, सावधानी व सतर्कता रखने की है जरूरत
इंदौर : कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच फिलहाल संक्रमित मामले न्यूनतम जरूर हो गए […]
January 3, 2023 स्टार्टअप्स के मामले में देश में 14 वे स्थान पर है इंदौर
मप्र के ढाई हजार से अधिक स्टार्टअप्स हैं पंजीकृत।
इंदौर : मध्यप्रदेश सरकार की […]