खंडवा : इंदिरा सागर बाँध के ऊपरी नर्मदा कछार में जारी भारी वर्षा के बाद नर्मदा नदी में जल का अत्याधिक प्रवाह हो रहा है। शनिवार को प्रातः 11 बजे की स्थिति में गेट संचालन द्वारा तवा बाँध से 3173 क्यूमेक्स एवं बरगी बाँध द्वारा 1338 क्यूमेक्स जल राशि छोड़ी जा रही थी। दोपहर बाद इसमें बढ़ोतरी कर 3177 क्यूमेक्स जलराशि छोडी जा रही है। इसके कारण इंदिरा सागर जलाशय में कुल जल आवक लगभग 7500 क्यूमेक्स तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
इंदिरा सागर बांध के बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए और अपस्ट्रीम में अतिवृष्टि की स्थिति के चलते अगले 24 से 48 घंटे में इंदिरा सागर पॉवर स्टेशन के बाँध के रेडियल गेटों का संचालन कर अतिरिक्त जल राशि को छोड़े जाने की संभावना है। बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि इंदिरा सागर बांध के गेट 27 जुलाई को सुबह 4 बजे तथा ओंकारेश्वर सागर बांध के गेट प्रातः 6 बजे खोले जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि यह सूचना बाँध के डाउनस्ट्रीम में जन सामान्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु जारी की गई है। इंदिरा सागर पॉवर स्टेशन बाँध के रेडियल गेट्स से होने वाले जल प्रवाह की मात्रा के संबंध में सूचना पृथक से जारी की जाएगी।
Related Posts
July 29, 2023 पुलिस टीमों ने आई बस में युवतियों और महिलाओं को अपराधों के खिलाफ किया जागरूक
विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में दी जानकारी।
इंदौर : बच्चों एवं महिलाओं के […]
July 13, 2021 पाकिस्तान में बैठे हैकर ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट की हैक, लिखी आपत्तिजनक बातें
इंदौर : साइबर अपराधियों ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट को निशाना बनाया है। इंदौर पुलिस डॉट […]
February 8, 2024 इंदौर जिले में अनियमितता पाए जाने पर 11 पटाखा दुकानें, फैक्ट्री व गोदाम सील
इंदौर : हरदा की घटना के मद्देनजर इंदौर जिला प्रशासन और पुलिस के संयुक्त दलों द्वारा […]
August 29, 2019 मिल मजदूरों को ब्याज सहित किया जाएगा बकाया राशि का भुगतान- मंत्री वर्मा इंदौर : मिल मजदूरों को लेकर हमने एक कार्ययोजना तैयार की है। इस कार्ययोजना को हम सीएम […]
July 10, 2021 उज्जैन पहुंचे राज्यपाल पटेल, बाबा महाकाल का किया दर्शन- पूजन
उज्जैन : प्रदेश के राज्यपाल महामहिम मन्गुभाई छगनभाई पटेल शनिवार सुबह उज्जैन पहुंचे। […]
September 24, 2020 सीएम शिवराज ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया शुभारम्भ, इंदौर को बताया समाज को दिशा देने वाला शहर
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहना है कि आने वाले तीन वर्षों में इंदौर में […]
November 23, 2019 महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर, बीजेपी ने एनसीपी में सेंध लगाकर बनाई सरकार मुम्बई : राजनीति में रातों रात कैसे उलटफेर हो सकता है, महाराष्ट्र इसका सबसे बड़ा उदाहरण […]