श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में रजत(चांदी) के झुले में विराजेंगे प्रभु वेंकटेश, भगवती श्रीदेवी व भू देवी।
इंदौर : श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के मंगलाशासन में 15 दिवसीय भव्य झूला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।झूला उत्सव दिनाँक 27 जुलाई से प्रारंभ होकर 12 अगस्त तक चलेगा। इस उत्सव में प्रतिदन चांदी से निर्मित रजत झूले में प्रभु वेंकटेश भगवती श्रीदेवी व भू देवी के साथ विराजमान होकर झूला झूलेंगे।
मीडिया प्रभारी पंकज तोतला में बताया कि प्रतिदिन प्रभु विशेष रूप से गरुड़, शेषनाग, मत्स्य, अश्वपर,मंगलगिरी,गज पर प्रभु के श्रीकृष्ण, द्वारकाधीश रंगनाथ, श्री शेषावतार,श्रीराम,वामन अवतार,सावरिया सेठ, दशावतार, राजाधिराज,व कई अन्य स्वरूप में भक्तो को दर्शन होंगे।
प्रभु वेंकटेश का झुला दर्शन सायंकाल 6 बजे से प्रारम्भ होगा । विशेष श्रृंगार दर्शन के साथ रात्रि 7 बजे से वेणुगोपाल संस्कृत पाठशाला के बच्चों द्वारा स्तोत्र पाठ का वाचन होगा। रात 8 बजे से प्रसिद्ध भजन गायको द्वारा भजनों की दिव्य प्रस्तुति के बाद प्रभु की झूले में विशेष आरती कर अर्चना की जाएगी। अंत में गोष्ठी प्रसाद का वितरण होगा।
अनेक भक्त प्रभु को रेशम की डोर से अपने हाथों से झूला झुलाकर अपनी मनोकामना पूरी करेंगे।।
Related Posts
January 11, 2022 ब्रांडेड कम्पनियों के ऑइल में नकली ऑइल मिलाकर बेचने के अवैध धंधे का पर्दाफाश
इंदौर : HP, इंडियन ऑयल, जैसी ब्रांडेड कंपनी के नाम से ऑइल की पैकिंग कर, मिलावटी ऑइल […]
November 12, 2021 नगर निगम के जोनल कार्यालयों पर रात 10 बजे तक होगा टीकाकरण
इंदौर : शहर के ऐसे कामकाजी नागरिक, जिन्हें दिन के समय वैक्सीनेशन कराना संभव नहीं है ऐसे […]
November 24, 2022 यार्ड में खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग, तीन डिब्बे जलकर खाक
बैतूल : बुधवार को बैतूल से छिंदवाड़ा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। इसमें 3 […]
January 28, 2020 जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप अरिहंत का शपथ विधि समारोह 2 फरवरी को इंदौर : जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप अरिहंत का शपथ विधि समारोह 2 फरवरी को बायपास स्थित एक […]
March 10, 2024 मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के हाईटेक कार्यालय का शुभारंभ
किला मैदान मेंन रोड A 15, इंदौर पर मुख्यतः क्षेत्र 1 एवं शहर की जनता के समस्याओं के […]
October 28, 2019 दीपोत्सव की रोशनी में जगमगाया इंदौर इंदौर : देश- विदेश और प्रदेश के साथ इंदौर में भी रोशनी का पर्व दीपावली धूमधाम के साथ […]
October 7, 2021 गौ सेवा भारती ने सर्व पितृ अमावस्या पर दिवंगत गौमाता, संघ प्रचारक व कोरोना से मृत लोगों का किया तर्पण
इंदौर : गौ-सेवाभारती द्वारा पिछले 18 वर्षो से निरन्तर सर्व पितृ श्राद्ध अमावस्या पर […]