दिव्यांगजनों ने व्हीलचेयर पर निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

  
Last Updated:  August 16, 2026 " 01:25 am"

संस्था सार्थक के आयोजन में राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश।

इंदौर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्था सार्थक द्वारा दिव्यांग भाई-बहनों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कोठारी मार्केट पार्किंग से प्रारंभ हुई इस यात्रा का समापन गांधी हॉल परिसर पहुंचकर हुआ। बड़ी संख्या में व्हीलचेयर पर शामिल हुए दिव्यांगजनों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान का संदेश दिया।

यात्रा का नेतृत्व पद्मश्री सत्येंद्र सिंह लोहिया ने किया। उनके साथ विभिन्न खेलों के पैरा खिलाड़ी, दिव्यांग उद्यमी तथा कला क्षेत्र से जुड़े दिव्यांग साथी यात्रा में सहभागी बने। पूरे मार्ग में तिरंगे के साथ दिव्यांगजनों का उत्साह और राष्ट्रभक्ति आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर विशेष रूप से पैरा टेबल टेनिस नेशनल प्लेयर हर्षिता शहरी वभविष्य जैन भी उपस्थित रहें।

संस्था सार्थक के अध्यक्ष दीपक जैन (टीनू) ने कहा कि दिव्यांगता किसी व्यक्ति की क्षमता को सीमित नहीं करती। देश के पैरा खिलाड़ी, उद्यमी और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे दिव्यांग साथी इसका उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य दिव्यांगजनों को केवल सहानुभूति नहीं, बल्कि सम्मान, समान अवसर और समान भागीदारी का संदेश देना है।

दीपक जैन टीनू ने कहा कि जब व्हीलचेयर पर बैठे हमारे दिव्यांग भाई-बहन हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्र के सम्मान में आगे बढ़ते हैं, तो यह पूरे समाज के लिए प्रेरणा का दृश्य बन जाता है। उन्होंने यात्रा में सहभागी सभी दिव्यांगजनों, पैरा खिलाड़ियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *