इंदौर : रेल यात्रा के दौरान आतिशबाजी का सामान ले जाना आपको जेल की हवा खिला सकता है। रेलवे ने कुछ ऐसी चीजों को यात्रा के दौरान ले जाना प्रतिबंधित किया है जिनसे रेल यात्रियों की जान को खतरा हो सकता है। रेलवे ने त्योहारी सीजन में ट्वीट करके रेलगाड़ियों और रेल परिसर में ज्वलनशील सामग्री जैसे पटाख़े, फूलझड़ी, गैस सिलेंडर, केरोसीन, बारूद आदि न ले जाने की हिदायत दी है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि अगर कोई ट्रेन में ज्वलनशील पदार्थ या सामग्री ले जाते हुए दिखे तो तुरंत 182 पर सूचित करें ।
ये वस्तुएं हैं प्रतिबंधित।
रेल यात्रा के दौरान स्टोव, गैस सिलेंडर, ज्वलनशील केमिकल, पटाखे, तेजाब, बदबुदार वस्तुएं, चमड़ा या गीली खाल, पैकेजों में लाए जाने वाले तेल, ग्रीस, घी और ऐसी वस्तुएं जिनके टूटने या टपकने से वस्तुओं या यात्रियों को क्षति पहुंच सकती है।
जुर्माना व सजा हो सकती है।
रेल यात्रा के दौरान प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाने पर रेलवे एक्ट की धारा 164 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इस धारा के तहत दोषी व्यक्ति को 1000 रुपये का जुर्माना या तीन साल की सजा दी जा सकती है।
Related Posts
June 7, 2024 पर्यावरण संबंधी स्लोगन पोस्टर का मंत्री विजयवर्गीय ने किया विमोचन
स्टेट प्रेस क्लब मप्र ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बनवाया है स्लोगन […]
April 23, 2022 विद्युत वितरण कम्पनी की खेल स्पर्धाओं के पुरस्कार वितरित
इंदौर : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बिजली वितरण कंपनी द्वारा आयोजित खेल स्पर्धा का […]
July 24, 2021 कोरोना महामारीं ने संयुक्त परिवार के महत्व को पुनः रेखांकित किया, गुरुपूर्णिमा के मौके पर बोले अण्णा महाराज
इंदौर : कोरोना महामारी ने विश्व का परिदृश्य बदल दिया है। भारतीय संस्कृति , आचार , विचार […]
March 24, 2020 सांसद लालवानी ने जरूरतमंदों को किया भोजन का वितरण इंदौर : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते मप्र के 45 जिलों सहित इंदौर में भी लॉक डाउन […]
March 5, 2021 शहर के 46 निजी अस्पतालों में किया जाएगा कोविड टीकाकरण
इंदौर : कोरोना टीकाकरण के लिये शहर में 46 निजी चिकित्सालयों में व्यवस्था की गई है। भारत […]
December 13, 2019 भक्तिभाव के साथ मनाई गई दत्त जयंती, सिंधिया ने लिया अण्णा महाराज से आशीर्वाद इंदौर : श्री दत्त जयंती का पर्व शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दत्त मन्दिरों और […]
May 8, 2022 आयुर्वेदिक दवाइयों के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 14 महिलाओं सहित 21 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ' वर्ल्ड मार्ट नेटवर्क' कंपनी की एजेंसी दिलवाने और आयुर्वेदिक दवाओं के नाम पर […]