नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों से शोषण करने की कोशिश के मामले में एक दर्जी को गिरफ्तार किया है, जिसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 38 वर्षीय दर्जी ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में उसने 500 बच्चों का यौन उत्पीड़न किया है।
पुलिस ने बताया कि सुनील रस्तोगी नाम के इस शख्स ने इन वर्षों में 2500 से ज्यादा नाबालिगों का यौन शोषण करने की कोशिश की और उसे 2006 में उत्तराखंड के रुद्रपुर में 6 महीने की जेल भी हो चुकी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कबूल किया है कि वह रुद्रपुर में रहता था और हर हफ्ते अपना शिकार ढूंढने के लिए दिल्ली आता था। वह संपर्क क्रांति ट्रेन पकड़कर उत्तराखंड से दिल्ली आता था और हर बार एक ही लाल स्वेटर पहनकर एक ही रास्ते पर बच्चियों को पकड़कर उन्हें अपना निशाना बनाता था। आरोपी के पांच बच्चे हैं जिसमें से तीन बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि बच्चियों से यह जानने की कोशिश की जा रही है कि कहीं उन्हें भी निशाना तो नहीं बनाया गया है।
Related Posts
- July 11, 2021 ग्वालियर, जबलपुर को मुम्बई, पुणे से जोड़ने के लिए सिंधिया की पहल, 8 नई उड़ानों को मंजूरी
इंदौर : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पदभार ग्रहण करने के बाद […]
- August 16, 2023 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट में उत्साह के साथ मनाई गई आजादी की 77 वी वर्षगांठ
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के यू.जी. परिसर में स्वतंत्रता […]
- February 5, 2023 एलआईसी में पॉलिसी धारकों का निवेश बिलकुल सुरक्षित है
कांग्रेस एलआईसी कार्यालयों पर न करें प्रदर्शन।
कांग्रेस अध्यक्ष को एल आई सी के श्रम […]
- December 30, 2020 कोरोना संक्रमण में आ रही उल्लेखनीय गिरावट, 5 फीसदी से कम हुआ ग्रोथ रेट
इंदौर : बीते कुछ दिनों से जिस तरह कोरोना संक्रमितों के मामलों में गिरावट आ रही है, उससे […]
- January 13, 2017 टाटा संंस के 150 साल के इतिहास में पहली बार गैर पारसी चेयरमैन होंगे एन चंद्रशेखरन नई दिल्ली: टीसीएस (टाटा कन्सलटेंसी सर्विसेज़) के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर नटराजन […]
- March 5, 2022 8 मार्च को इंदौर आएंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन के कार्यों की करेंगे समीक्षा
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा 8 मार्च को एक दिवसीय […]
- August 18, 2021 घरों में ही मनाएं जाएंगे त्योहार, शहर की फिजा बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय
इंदौर : जिले में आगामी समय में आने वाले त्योहारों और पर्वो के दौरान शांति व कानून […]