इंदौर : भारत और बांग्लादेश के बीच होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच तीसरे दिन ही खत्म हो गया। मयंक अग्रवाल के धमाकेदार दोहरे शतक के बाद मोहम्मद शमी व अन्य गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को एक पारी और 130 रन से हरा दिया। मुशफिकुर रहीम (64) को छोड़कर कोई भी बांग्लादेशी बल्लेबाज, टीम इंडिया के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया। इस जीत के साथ ही भारत ने टेस्ट सीरीज में 1- 0 की बढ़त बना ली है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम पहली पारी में केवल 150 रन ही बना सकी थी। इसके बाद भारत ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 493 रन बनाकर घोषित कर दी थी। भारत की पारी में मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक (243 ) लगाया था। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 86, चेतेश्वर पुजारा 54 और रविन्द्र जडेजा ने नाबाद 60 रनों का योगदान दिया था। 343 रनों से पिछड़ी बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में भी भारतीय गेंदबाजों के सामने धराशायी हो गई। मुशफिकुर रहीम ने अर्धशतक ( 64 )जमाकर कुछ हद तक टीम इंडिया के बॉलरों का सामना किया पर वे बांग्लादेश को हार से नहीं बचा सके। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 4, अश्विन ने 3, उमेश यादव को 2 और इशांत शर्मा को 1 विकेट मिला। मयंक अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
Related Posts
August 3, 2020 मंगलवार से पूरीतरह खुले रहेंगे बाजार, नियमों का करना होगा पालन इंदौर: 4 अगस्त तक के लिए अनलॉक किया गया शहर अब आगे भी अनलॉक ही रहेगा। शहर के अन्य […]
October 11, 2023 संपत्ति विरूपण और मोटरयान अधिनियम का करवाया जा रहा पालन
विधानसभा निर्वाचन 2023
शासकीय भवनों, सार्वजनिक स्थलों, विभिन्न मार्गों एवं वाहनों पर […]
April 14, 2021 शवों के दाह संस्कार के लिए भी लग रही वेटिंग, पंचकुइया में बांटे जा रहे टोकन..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण ने हालात इतने खराब कर दिए हैं कि जीते जी तो ठीक, मरने के बाद भी […]
June 30, 2024 कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी – 20 से लिया सन्यास
विश्वकप जीतने के बाद किया ऐलान।
बारबाडोस : भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और […]
October 22, 2021 100 करोड़ निःशुल्क टीकाकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि का बीजेपी ने मनाया जश्न
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोविड-19 के विरूद्ध विश्व का सबसे बड़ा […]
April 1, 2021 चौतरफा विरोध के चलते झुकी सरकार, निगम करों में किए गए इजाफे पर लगाई रोक
इंदौर : निगम के करों में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ उपजे जबरदस्त जनाक्रोश और कांग्रेस द्वारा […]
March 13, 2023 चेन स्नेचिंग मामले में फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा
आरोपी ने अपने साथी आरोपियों के साथ थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र के सचिदानंद नगर, सारस्वत […]