इंदौर : प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट की सादगी का हर कोई कायल है। गरीब और पीड़ित लोगों की सेवा के लिए वे हमेशा तत्पर रहते हैं। बच्चों की खुशहाली के लिए वे प्रयासरत रहते हैं। एक दिन पूर्व वे अपने विधानसभा क्षेत्र सांवेर के दौरे पर थे। इस दौरान वे ग्राम असरावद के शासकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं के साथ बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं इस बात की जानकारी ली। स्कूल में संसाधनों की कमीं को उन्होंने शीघ्र दूर करने का भरोसा दिलाया।
स्वास्थ्य मंत्री श्री सिलावट ने बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को भी परखा। उन्होंने बच्चों के साथ ही बैठकर भोजन किया। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मंजूर बेग सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। श्री सिलावट ने कई अन्य गांवों का भी दौरा किया और लोगों की समस्याओं का जायजा लेकर उन्हें दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
Related Posts
May 30, 2017 एक साथ दस ट्रक को दस फुट हवा में उड़ानें जितना विस्फोटक पकड़ा….. मध्यप्रदेश की खण्डवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता.....
ग्राम देशगांव थाना छैगांवमाखन से […]
November 7, 2020 लैंटर्न होटल जमीन मामले में नगर निगम को झटका, हाईकोर्ट ने दिया स्टे
इंदौर : नगर निगम ने होटल लैंटर्न की जमीन अपनी बताकर जिला प्रशासन के सामने लोक बेदखली […]
March 1, 2025 प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले मेडिकल संचालक सहित चार आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने अवैध मादक पदार्थ व प्रतिबंधित नशीली गोलियों की तस्करी […]
February 8, 2021 दिग्विजय सिंह के बयान पर सिंधिया की चुटकी ‘मैने जो कहा, वो सब समझ गए।’
इंदौर: मप्र क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा में भाग लेने इंदौर आए राज्यसभा सांसद […]
September 16, 2021 डकैती डालने की योजना बनाते 5 बदमाश धराए, पेट्रोल पंप पर धावा बोलने की रच रहे थे साजिश
इंदौर : पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाती हुई गैंग ब्रांच इंदौर के हत्थे चढ़ […]
September 6, 2020 243 नए कोरोना संक्रमित मिले, इतने ही ठीक होकर घर लौटे..! इंदौर : शहर भले ही अनलॉक हो गया हो पर कोरोना संक्रमण जाने का नाम नहीं ले रहा है। […]
March 11, 2022 नवी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सांसद इंटर्नशिप प्रोग्राम लॉंच
इंदौर : नई शिक्षा नीति में इस बात पर खास ध्यान दिया गया है कि नवी से बारहवीं तक के सभी […]