सूरत : नोटबंदी के बाद चर्चा में आए गुजरात के उधना के फाइनेंसर किशोर भजियावाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. भजियावाला को आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया गया है.
बता दें कि नोटबंदी के बाद आयकर विभाग ने छापेमारी में किशोर भजियावाला के पास से 10.45 करोड़ रुपए बरामद किए थे. भजियावाला अपने काले धन को सफेद करने के लिए करीब 700 लोगों की मदद लेता था.
गुजरात के व्यापारी ने इस जुगाड़ से करोड़ों के काले धन को कर दिया सफेद
वहीं सीबीआई और आईटी विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक उसके परिवार वालों के अलग-अलग बैंकों में 56 अकाउंट हैं. इसके अलावा अकेले भजियावाला के पास करीब 27 बैंक अकाउंट्स पाए गए हैं, इनमें से करीब 20 तो बेनामी ही हैं, जिनके जरिए से भजियावाला बड़ी तादाद में कालेधन को सफेद करता था.
बता दें कि आईटी विभाग ने अभी तक भजियावाले के पास से 1,45,50,800 रुपए नई करंसी में, 1,48,88,133 रुपए का सोना, 4,92,96,314 रुपए के सोने के आभूषण, 1,39,34,580 की कीमत की हीरों के आभूषण और 77,81,800 रुपए की चांदी बरामद हुई थी. बैंकों और बड़े नेताओं की संलिप्तता को देखते हुए इस मामले को आईटी विभाई ने सीबीआई को सौंप दिया गया है.
Related Posts
September 7, 2021 प्लॉट, फ्लैट के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला शातिर बिल्डर पुलिस गिरफ्त से बाहर
भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। […]
June 30, 2023 लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में 3 जुलाई को मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव
1 जुलाई को गुरु मंत्र दीक्षा दी जाएगी।
इंदौर : पावन सिद्धधाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश […]
August 11, 2021 इंदौर के माथे पर सजी एक और उपलब्धि, केंद्र सरकार ने घोषित किया देश का पहला वाटर प्लस शहर
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने इंदौर को देश का पहला वॉटर प्लस शहर घोषित किया है। कलेक्टर […]
January 2, 2023 लंबे समय से फरार इनामी बदमाश को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
थाना परदेशीपुरा के प्रकरण में फरार था आरोपी, छिपकर काट रहा था फरारी।
इंदौर : 5 हजार […]
November 9, 2017 महू एंव जिला कांग्रेस ने नोटबंदी के खिलाफ काला दिवस मना कर रैली निकाली आंतकवाद, नकसलवाद, काला धन, कैशलेस व्यवस्था मे पुरी तरह फेल हो चुकी मोदी सरकार ,नोट बंदी […]
October 26, 2019 दीपोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित करने का शुरू हुआ सिलसिला इंदौर : उमंग, उल्लास और खुशियों के महापर्व दीपावली का उत्साह चारों ओर नजर आ रहा है। क्या […]
September 12, 2023 प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान के एमबीए, पीजीडीबीए के नव प्रवेशित छात्रों का दीक्षारम्भ समारोह संपन्न
वैश्विक प्रतिस्पर्धा से मुकाबला करने के लिए अपने ज्ञान को बढ़ाएं : प्रो. […]