इंदौर : सांध्य दैनिक संझा लोकस्वामी पर तालाबंदी का मामला दिल्ली तक पहुंच गया है। मंगलवार को मप्र से जुड़े पत्रकारों और सामाजिक संगठनों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। सभी ने एक स्वर में संझा लोकस्वामी अखबार पर इंदौर मे लगे प्रतिबंध की निंदा की व जल्द से जल्द अखबार के दफ्तर से सील हटाने की मांग की। उन्होंने हनीट्रैप मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की भी मांग की। हाथों में पोस्टर लिए पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संझा लोकस्वामी पर की गई तालाबंदी को मीडिया का गला घोटनेवाली कार्रवाई बताया। उनका कहना था कि हनीट्रैप की खबरें प्रकाशित करने के कारण मप्र शासन व प्रशासन ने अखबार और उसके मालिक के खिलाफ बदले की कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्रदर्शनकारियों ने sit के उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की जिन्होंने हनी ट्रैप से जुड़े वीडियो व फोटोग्राफ लीक किये।
Related Posts
May 16, 2021 खास समर्थक मंजूर बेग के घर पहुंचे प्रभारी मंत्री सिलावट, शिर- खुरमे का उठाया लुत्फ
इंदौर : ईद उल फितर के मौके पर कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट अपने खास समर्थक मंजूर बैग के […]
January 8, 2022 फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 से अधिक उम्र के लोगों को 10 जनवरी से लगेंगे बूस्टर डोज
नईदिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में घोषणा […]
June 22, 2022 अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते पकड़ाए दो आरोपी, 43 गैस सिलेंडर जब्त
इंदौर : अवैध रुप से गैस सिलेंडर का भंडारण एवं व्यापार करने वाले दो आरोपी, पुलिस थाना […]
March 29, 2021 लगातार चौथे दिन छह सौ से ज्यादा मिले नए संक्रमित, 2 और की मौत..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण लगातार ऊंचाई छू रहा है। रविवार 28 मार्च को भी संक्रमित मामलों की […]
February 21, 2023 किसी और के रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क के नाम से माल बेचना पड़ा महंगा
दिल्ली कोर्ट के आदेश पर सील किया गया दुकान में रखा लाखों का माल।
दिल्ली से आए जांच […]
August 25, 2021 टीकाकरण का दूसरा अभियान भी रचेगा इतिहास – सोनकर
इंदौर : जिले में बुधवार से शुरू हुए दो दिवसीय टीकाकरण महाअभियान-2 में स्थानीय प्रशासन […]
August 22, 2022 शहर के पश्चिम क्षेत्र में होगी गणेशोत्सव की अनूठी रंगत
सुगम संगीत, भजन, अभंग, बच्चों के खेलकूद, वादन की जुगलबंदी, व्याख्यान और हास्य कवि […]